ePaper

Begusarai News : एसआइआर के अंतिम चरण के कार्य को लेकर एसडीएम ने दिये निर्देश

Updated at : 25 Aug 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : एसआइआर के अंतिम चरण के कार्य को लेकर एसडीएम ने दिये निर्देश

तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत कार्यों की प्रगति और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में सभी पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी.

विज्ञापन

तेघड़ा. तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत कार्यों की प्रगति और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में सभी पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक में अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी और स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अंतिम चरण में एक भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे. जिन मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेज अभी तक नहीं दिये हैं, उनसे अविलंब दस्तावेज प्रस्तुत कराये जाएं. साथ ही मतदाता सूची में किसी भी मृत या अपात्र व्यक्ति का नाम न हो, इस बात का भी सख्त पालन सुनिश्चित किया जाये. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि पर्यवेक्षक या बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में लिंगानुपात सुधार पर भी बल दिया गया और पर्यवेक्षकों को अधिक से अधिक महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए गए ताकि महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ सके. बैठक के बाद निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने जनता से अपील की कि यदि नाम मतदाता सूची में नहीं है तो प्रपत्र-6 भरकर नाम जोड़वाएं, दिवंगत सदस्य के नाम हटवाएं तथा नाम, उम्र, लिंग या पते में त्रुटि हो तो प्रपत्र-8 के माध्यम से सुधार कराएं. उन्होंने कहा कि आपका यह छोटा कदम लोकतंत्र को मजबूत करेगा. सभी पर्यवेक्षकों ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन पूरी निष्ठा से करने का भरोसा दिया. यह बैठक विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम साबित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन