बेगूसराय के विकास को लेकर महापौर ने CM को सौंपा मांग पत्र, 402 करोड़ की ड्रेनेज योजना सहित कई मुद्दे उठाए

Updated:
विज्ञापन
महापौर ने सीएमको पत्र सौंपकर स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना की स्वीकृति व एलीवेटेड पुल की रखी मांग

Begusarai News: बेगूसराय की महापौर पिंकी देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर शहर की प्रमुख आधारभूत समस्याओं के समाधान की मांग की है. 402 करोड़ की स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना, एलिवेटेड सड़क और रिंग रोड निर्माण की गुहार लगाई गई है.

विज्ञापन

Begusarai News: नगर निगम की महापौर पिंकी देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र सौंपकर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न आधारभूत समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में गठित नगर निगम की आबादी वर्तमान में करीब साढ़े तीन लाख है, लेकिन बढ़ती आबादी और शहरी जरूरतों के अनुरूप कई महत्वपूर्ण विकास कार्य अभी भी लंबित हैं.

महापौर ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान होने से बेगूसराय को बेहतर शहरों की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है.

402 करोड़ की स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना को मंजूरी की मांग

मुख्यमंत्री को दिए पत्र में महापौर ने नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है. उन्होंने अमृत योजना-2 के तहत तैयार करीब 402.41 करोड़ रुपये की स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना को जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया है.

उन्होंने कहा कि बारिश के समय शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

जाम से निजात के लिए एलिवेटेड सड़क की जरूरत

महापौर ने शहर में लगातार लगने वाले जाम की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया है. उन्होंने ट्रैफिक चौक से काली स्थान चौक, जेके चौक और हेमरा चौक तक एलिवेटेड सड़क निर्माण की आवश्यकता बताई है.

इसके अलावा शहर के प्रमुख चौकों पर यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए ज्योमेट्रिक सुधार और राउंडअबाउट निर्माण की मांग भी की गई है.

रिंग रोड और कर्मियों के नियमितीकरण की मांग

पत्र में बेगूसराय जिले में रिंग रोड निर्माण की मांग भी उठाई गई है, ताकि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम किया जा सके.

महापौर ने नगर निगम में वर्षों से कार्यरत दैनिक पारिश्रमिक और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण एवं समायोजन का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के सामने रखा है.

शीघ्र कार्रवाई की अपील

महापौर पिंकी देवी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सभी मांगों पर संबंधित विभागों को निर्देश देकर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए, जिससे बेगूसराय नगर निगम का सुनियोजित और बेहतर विकास हो सके.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन