बेगूसराय के बाबा हरिगिरि धाम पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार, सपत्नीक की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षी जज को प्रतीक चिन्ह देते पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने रविवार की सुबह ऐतिहासिक बाबा हरिगिरि धाम का दौरा किया. उन्होंने सपत्नीक पूजा-अर्चना की और धाम की आध्यात्मिक महत्ता को सराहा.

विज्ञापन

Baba Harigiri Dham: पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी जज अजीत कुमार सपत्नीक रविवार की सुबह ऐतिहासिक बाबा हरिगिरि धाम पहुंचे. धाम न्यास की ओर से उनके लिए पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था की गयी थी. मंदिर के पुजारी पंडित संजीव कुमार झा उर्फ सोनू झा ने उन्हें विधि-विधान के साथ बाबा हरिगिरिनाथ की पूजा-अर्चना करायी.

विज्ञापन

अन्य मंदिरों में भी किया दर्शन

पूजा-अर्चना के बाद न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने मंदिर परिसर स्थित माता पार्वती मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर सहित अन्य देवालयों में दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने बाबा हरिगिरि धाम के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी ली.

न्यायमूर्ति ने कहा कि बाबा हरिगिरि धाम लोगों की धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है. यहां आकर पूजा-अर्चना करने से मन को काफी सुकून मिला.

प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान

इस अवसर पर बाबा हरिगिरि धाम न्यास के अध्यक्ष सह बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने न्यायमूर्ति अजीत कुमार को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत, बखरी अनुमंडल के एसीजेएम मनोज कुमार सिंह, मुंशी जज आदित्य आनंद, एडीजे मंझौल संजय कुमार सिंह, एसडीपीओ बखरी कुंदन कुमार, धाम न्यास के सचिव विकास कुमार सिंघानिया, सदस्य दीपांशु कुमार, कमल किशोर झा, राजित यादव उर्फ बहोर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन