साहेबपुरकमाल के खरहट में 17 नवंबर से राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट, आजाद स्पोर्टिंग क्लब की बैठक में फैसला

Updated:
विज्ञापन

सपोर्टिंग क्लब खरहट कि बैठक का फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आजाद स्पोर्टिंग क्लब खरहट फुलमलिक की बैठक में 17 नवंबर से राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन का निर्णय लिया गया. क्लब ने खेल संसाधनों को बेहतर बनाने और युवाओं को जोड़ने पर भी जोर दिया.

विज्ञापन

Football Tournament: खरहट गांव स्थित मां काली मंदिर परिसर में रविवार को आजाद स्पोर्टिंग क्लब खरहट फुलमलिक की बैठक हुई. अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मनोज यादव ने की. बैठक में क्लब को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

खेल संसाधन और मैदान दुरुस्त करने पर बनी सहमति

बैठक में सदस्यों ने खेल संसाधनों की कमी को दूर करने और खेल मैदान को दुरुस्त करने का सुझाव दिया. इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जतायी. युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गयी.

17 नवंबर से होगा राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट

क्लब के सचिव वीरू कुमार के 17 नवंबर 2026 से राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने के प्रस्ताव को बैठक में मंजूरी दे दी गयी. टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर टीम के खिलाड़ियों का चयन कर अभ्यास शुरू करने का निर्णय लिया गया.

क्लब के सदस्यों ने इस बड़े खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में पूर्व सरपंच जयजय राम यादव, रविदास एकता मंच के विधानसभा उपाध्यक्ष नंददेव कुमार, शंभूशरण राय, श्यामदास यादव, सुमित कुमार, मुकेश कुमार यादव, बेचन यादव, बीरबल महतो, पूर्व अध्यक्ष कपिलदेव साह, ब्रजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन