Begusarai News : छौड़ाही में आग लगने से चार घर व बांसबाड़ी जलकर हुआ नष्ट

Updated at : 04 Mar 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : छौड़ाही में आग लगने से चार घर व बांसबाड़ी जलकर हुआ नष्ट

Begusarai News : थाना क्षेत्र की सहुरी पंचायत अंतर्गत वाजितपुर गांव में मंगलवार की दोपहर आग लगने से चार घर सहित बांसबाड़ी जलकर नष्ट हो गया.

विज्ञापन

छौड़ाही. थाना क्षेत्र की सहुरी पंचायत अंतर्गत वाजितपुर गांव में मंगलवार की दोपहर आग लगने से चार घर सहित बांसबाड़ी जलकर नष्ट हो गया. घटना के बावत स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बाँसवाड़ी के निकट अचानक आग की चिंगारी उठने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते चार घरों को आगोश में लिया. घटना में वाजितपुर गांव निवासी सुरेश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, विनोद कुमार ठाकुर, मुकेश ठाकुर एवं पंकज ठाकुर का घर भी जलने की बात सामने आ रही है.

अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति का हुआ नुकसान

स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुंची महज छोटी अग्निशमन की गाड़ी के स्टार्ट नहीं होने से पानी का एक बूंद भी नहीं निकल सकी. लिहाजा लोगों में आक्रोश छा गया. बाद में स्थानीय लोगों ने आसपास में बोरिंग लगाकर अपने संसाधनों के बदौलत आग पर काबू पाया. इधर, घटना के बाद अग्निपिड़ितों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी है. अगलगी की इस घटना में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. पंचायत के मुखिया रामसेवक पासवान,उपमुखिया राजेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य सामाजिक एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने अग्निपीड़ितों को सहायता प्रदान करने की मांग अंचल प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन