Begusarai News : तेघड़ा बाजार में अभियान चलाकर हटाया गया अतिक्रमण

Updated at : 26 Feb 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : तेघड़ा बाजार में अभियान चलाकर हटाया गया अतिक्रमण

Begusarai News : एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर शुक्रवार से तेघड़ा बाजार की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने लिए तेघड़ा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी किशोर कुणाल एवं सीओ रविरंजन की उपस्थिति में तेघड़ा पुलिस बल के सहयोग से बुलडोजर चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

तेघड़ा. एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर शुक्रवार से तेघड़ा बाजार की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने लिए तेघड़ा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी किशोर कुणाल एवं सीओ रविरंजन की उपस्थिति में तेघड़ा पुलिस बल के सहयोग से बुलडोजर चलाया जा रहा है. हालांकि इस अभियान से पहले प्रशासनिक स्तर पर नोटिस जारी का बाजार के वैसे दुकानदार जो सरकारी भूमि का अतिक्रमण किये हुए हैं उनको स्वयं अतिक्रमण मुक्त करने को कहा गया. बावजूद प्रशासनिक आदेश का अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है.

एसडीओ के निर्देश पर हुई कार्रवाई, लोगों ने सौंपा स्मारपत्र

इसी को लेकर भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह ने बुधवार को तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार से मिलकर अतिक्रमण माले में स्थानीय लोगों की इससे जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर स्मार पत्र सौपा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से एसडीओ से अनुरोध किया कि पत्रांक 138 दिनांक 10 फरवरी 2025 को आदेश दिया गया की तेघड़ा बाजार में अस्थाई दुकान जैसे फल, सब्जी सहित फुटकर विक्रेता को हटाया जाए. लेकिन अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत मकान और दुकान को तोड़ा जा रहा है. सरकारी भूमि पर पड़ने वाले मकान और दुकान को भी तोड़ा जाए इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है. इस अभियान में नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा एकरूपता नहीं बरती जा रही है. अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान बाजार के किसी एक छोर से शुरू किया जाए और एक तरफ से सड़क पर बनी सभी मकान और दुकान को हटाया जाए. तेघड़ा बाजार पश्चिम चौक (झंडा चौक) से तैलिक समाज भवन तक जमीन का पैमाइश कर सड़क को भी अतिक्रमण मुक्त भी कराया जाए. इस सड़क पर चार चक्का एवं ट्रैक्टर वाहन निर्वाध रूप से चलता था. आज आलम यह कि इस सड़क पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. साथ ही उन्होंने पत्र के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत पीड़ित पक्ष को भी अपनी बातें रखने का आग्रह एसडीओ तेघड़ा से किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन