चयनित एजेंसी के निष्पादित कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
चयनित एजेंसी के निष्पादित कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में आयोजन प्राधिकार क्षेत्र अंतर्गत चयनित एजेंसी द्वारा निष्पादित कार्यो की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

बेगूसराय. कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में आयोजन प्राधिकार क्षेत्र अंतर्गत चयनित एजेंसी द्वारा निष्पादित कार्यो की समीक्षा की गयी. समीक्षा में विभाग द्वारा चयनित एजेंसी डीडीएफ कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बेगूसराय आयोजना क्षेत्र का जीआइएस आधारित मास्टर प्लान-2041 के तहत स्टेज-4 तक के निष्पादित कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया. पीपीटी के माध्यम से विभिन्न चरणों में किये गये कार्यों विस्तृत समीक्षा की गयी. डीएम ने संबंधित एजेंसी के कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए बेगूसराय आयोजना क्षेत्र-2041 का कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार द्वारा निर्धारित 15 अगस्त 2025 तक ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार कर जमा कराने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि बेगूसराय आयोजना प्राधिकार क्षेत्र में आठ अंचल यथा बेगूसराय सदर, बरौनी, तेघड़ा, वीरपुर, डंडारी, नावकोठी, भगवानपुर एवं मटिहानी के 282 राजस्व ग्राम को सम्मिलित किया गया है. जिसका कुल क्षेत्रफल 630 वर्ग किलोमीटर है. उक्त मास्टर प्लान वर्ष 2041 में होने वाले विकास के परिप्रेक्ष्य में तैयार किया जा रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य व्यवस्थित तरीके से सड़क, नाला, पार्क, स्कूल, अस्पताल, भवन निर्माण आदि का कार्य कराया जाना है ताकि नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यस्थित तरीके से शहर का विकास हो सके. बैठक में मेयर पिंकी देवी, नगर आयुक्त सोमेस बहादुर माथुर, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन