ePaper

आस्था के महापर्व छठ को लेकर गंगा स्नान करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 23 Oct 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
आस्था के महापर्व छठ को लेकर गंगा स्नान करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आस्था का महापर्व छठ को लेकर गुरूवार को मिथिलांचल इलाके के प्रसिद्ध झमटिया धाम गंगा घाट पर गंगा जल भरने व गंगोट मिट्टी लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

बछवाड़ा. आस्था का महापर्व छठ को लेकर गुरूवार को मिथिलांचल इलाके के प्रसिद्ध झमटिया धाम गंगा घाट पर गंगा जल भरने व गंगोट मिट्टी लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही श्रद्धालु अपने निजी व भाड़े के वाहन से झमटिया घाट आना शुरु हो गया. जो दिन भर चलता रहा. जिस कारण एनएच- 28 पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. जिस कारण छोटी और बड़ी वाहन एनएच 28 पर रेंगते हुए नजर आ रहे थे. वही सुबह से ही समस्तीपुर की तरफ से बछवाड़ा जंक्शन पर आने वाले सभी ट्रेन में श्रद्धालुओं की खचाखच से भरा हुआ था. श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण बछवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भी दिन भर भीड़ देखने को मिला. श्रद्धालुओ के भीड़ से झमटिया धाम गंगा घाट से लेकर बछवाड़ा बाजार तक दिन भर मेला सा नाजारा देखने को मिला. समस्तीपुर, दरभंगा समेत मिथिलांचल इलाके से गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के उपरांत शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर गंगा जल लेकर अपने-अपने घर के लिए प्रस्थान कर रहे थे. झमटिया गंगा घाट पर श्रद्धालुओ के जयकारे से पुरा इलाका भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो रहा था. श्रद्धालुओ का कहना था कि गंगा जल व गंगा किनारे की मिट्टी से शुद्ध कोई अन्य मिट्टी व जल नहीं होता है, इसलिए हमलोग आस्था का महा पर्व छठ में इसका प्रयोग करते हैं. इसके उपयोग करने से मन में शांति मिलती है. वही श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर एनएच 28 से लेकर झमटिया धाम गंगा घाट तक पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गयी थी. जो श्रद्धालुओ को गंगा स्नान में कोई असुविधा न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन