Crime News: बेगूसराय में बुजुर्ग के साथ दरिंदगी, पिटाई के बाद तेल छिड़क कर जिंदा जलाया

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Big Accident, Symbolic Image

Crime News: बदमाशों ने फूलो महतो के साथ पहले मारपीट की और बाद में तेल छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को नदी किनारे फेंक कर फरार हो गए.

विज्ञापन

Crime News: बेगूसराय. बेगूसराय में बुजुर्ग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. यहां घर से बुलाकर एक बुजुर्ग शख्स की न सिर्फ जानवरों की तरह पिटाई की गई, बल्कि तेज छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया. घटना बखरी थाना क्षेत्र के सुग्गा गांव स्थित चंद्रभागा नदी किनारे की है. मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के सुग्गा गांव अंतर्गत वार्ड-5 निवासी करीब 61 वर्षीय बुजुर्ग फूलो महतो के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

नदी किनारे मिला अधजला शव

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि फूलो महतो का अपने रिश्तेदारों के साथ आपसी विवाद चल रहा था. कुछ लोग अहले सुबह उसके घर पहुंचे और बुलाकर अपने साथ ले गए. बदमाशों ने फूलो महतो के साथ पहले मारपीट की और बाद में तेल छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को नदी किनारे फेंक कर फरार हो गए.

Also Read: Bihar Land Survey : जमीन सर्वे के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे हो सकता है यह काम

पुलिस जांच में जुटी

सुबह जब कुछ ग्रामीण मवेशी का चारा लाने जा रहे थे, तभी उनकी नजर नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी. शव मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन