बेगूसराय कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना, छात्र हित और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
 प्रेस को संबोधित करते कांग्रेस नेता   | Prabhat Khabar Network

प्रेस को संबोधित करते कांग्रेस नेता   | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी ने प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. AICC सचिव रोहित चौधरी ने छात्र आंदोलन पर सरकारी दमन की निंदा की. कांग्रेस ने लोकतंत्र और छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Begusarai News: जिला कांग्रेस कमिटी बेगूसराय द्वारा कांग्रेस भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इसमें ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के सचिव सह पूर्व NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी, बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह बेगूसराय जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास, और शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के जिला संयोजक अभिषेक सिंह सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे.

संसद मार्च और छात्र आंदोलन पर रोहित चौधरी का बयान

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए AICC सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि हालिया संसद मार्च भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण रहा. देश भर से हजारों छात्र शांतिपूर्वक अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन संवाद के बजाय सरकार ने उन पर पुलिस बल का प्रयोग किया. उन्होंने राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे शांतिपूर्ण विरोध के लोकतांत्रिक अधिकार पर सीधा हमला बताया.

लोकतंत्र की रक्षा और छात्रों के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प

जिला अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है. उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर हो रही कार्रवाई को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया. वहीं, अभिषेक सिंह ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निष्पक्ष परीक्षाओं के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा.

कई दिग्गज और प्रखंड अध्यक्ष रहे मौजूद

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, बेगूसराय नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, तेघड़ा अध्यक्ष श्रवण कुमार, मंसूरचक अध्यक्ष मो. अमीनुद्दीन, चेरिया बरियारपुर अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह, नावकोठी अध्यक्ष निशा शर्मा, मटिहानी अध्यक्ष रामानुज कुंवर, वीरपुर अध्यक्ष संजीव कुमार, बलिया अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, डंडारी अध्यक्ष मिथिलेश सिंह सहित कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन