ePaper

नगर निगम क्षेत्र के सभी 17 पोखरों की साफ-सफाई शुरू

Updated at : 22 Oct 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के सभी 17 पोखरों की साफ-सफाई शुरू

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा क्षेत्र की सभी पोखरों की साफ-सफाई व रंगरोगन का अभियान शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

बेगूसराय. लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा क्षेत्र की सभी पोखरों की साफ-सफाई व रंगरोगन का अभियान शुरू कर दी गयी है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा 17 पोखरों पर छठ पूजा की तैयारी की जा रही है. जिनमें दो कृत्रिम पोखर भी शामिल हैं. पोखरों की साफ सफाई रंग रोगन का कार्य निगम प्रशासन द्वारा चरणबद्ध तरीके से की जा रही है. इस वर्ष अत्यधिक बारिश के कारण विभिन्न पोखरों में काफी जल भर गया था. छठव्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा अधिकांश पोखरों से जल निकासी कर दी है. अधिकांश पोखरों पर सफाई अभियान अब दूसरे चरण में है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के सभी बड़े पोखरों की बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जायेगी.

इन पोखरों व तालाबों पर छठ पूजा का होगा आयोजन

निगम क्षेत्र के डेढ दर्जन से अधिक पोखर व तालाबों पर छठ पूजा का आयोजन हो रहा हैं. जहां छठ पूजा के अवसर पर छठव्रती सामुहिक रुप से छठपूजा का अनुष्ठान करेंगे.जिनमें पोखरिया स्थित बड़ी पोखर, विष्णुपुर रतनपुर चतुर्भुज पोखर,विष्णुपुर रामजानकी पोखर,नौलखा मंदिर पोखर,वाजिदपुर पोखर, कैथमा पोखर, पंडित टोला ऐघु पोखर, महमदपुर मनोकामना मंदिर, सिंहमा महादलित टोला पोखर, तेलिया पोखर, बाघी पोखर, बीएमपी पोखर, कमरुद्दीनपुर ढाब, सर्वोदय नगर पोखर, विष्णु पोखर, ऑफिसर कॉलोनी पोखर, पुलिस लाईन पोखर नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख पोखर हैं. इसके अतिरिक्त उलाव पोखर व सिघौंल पोखर सहित अन्य तालाबों में भी छठ-पूजा का आयोजन होगा. नगर निगम प्रशासन द्वारा कुल 17 पोखरों पर छठ की तैयारियां की जा रही है.जिनमें दो कृत्रिम पोखर भी शामिल हैं.

कच्ची पोखर को भी समतलीकरण कर बनाये जायेंगे घाट

शहर के कई पोखर कच्ची हैं. वैसे कच्ची पोखर पर अस्थाई घाट निर्माण की जायेगी. ऐसे पोखरों में विष्णुपुर पोखर,सर्वोदय नगर पोखर,वाजिदपुर पोखर, विष्णुपुर शुक्कन टोला स्थित राम-जानकी पोखर आदि शामिल हैं. महापौर पिंकी देवी ने बताया कि जिन पोखरों में स्थाई रूप से स्टील बैरिकेडिंग हैं. उन पोखरों को छोड़कर शेष बड़े पोखरों की बैरिकेडिंग भी की जायेगी. महिलाओं के लिए प्रमुख पोखरों पर अस्थायी चेंजिंग रूम भी बनाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन