Begusarai News : कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, महिला सहित दो लोग घायल

Updated at : 04 Mar 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, महिला सहित दो लोग घायल

Begusarai News : मंगलवार की अहले सुबह एनएच-28 पर कार ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. उक्त सड़क दुर्घटना में कार सवार चालक एवं महिला घायल हो गये.

विज्ञापन

बरौनी. मंगलवार की अहले सुबह एनएच-28 पर कार ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. उक्त सड़क दुर्घटना में कार सवार चालक एवं महिला घायल हो गये. घायल की पहचान 39 वर्षीय श्यामा देवी एवं कार चालक 29 वर्षीय विकास कुमार के रूप में किया गया. घटना फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 जानकी पेट्रोल पंप के पास अहले सुबह लगभग 5 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है. जानकारों के मुताबिक एक उजला रंग का कार गाड़ी संख्या बीआरजीरो 07 बीडी 7566 से एक परिवार के पति पत्नी एवं दो बच्चे ड्राइवर के साथ दरभंगा से हथिदह की ओर जा रहे थे.

फुलवड़िया थाना क्षेत्र के जानकी पेट्रोल पंप के पास एनएच-28 पर हुआ हादसा

इसी क्रम में फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 मुख्य सड़क पर जानकी पेट्रोल पंप के पास दाहिने तरफ खड़ी ट्रक में पीछे से तेघड़ा से जीरोमाइल जाने के क्रम उलटा दिशा में आकर कार ने खड़ी ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी. इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. और कार में सवार महिला एवं चालक घायल हो गये. घटना को देखकर स्थानीय समाजसेवी नवल किशोर सिंह ने ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से सभी पांच लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना फुलवड़िया थाना पुलिस को दिया. घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी अनंत कुमार एवं 112 हेल्प डेस्क पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये. वहीं घायल महिला एवं कार चालक को स्थानीय लोग एवं फुलवड़िया थाना पुलिस की मदद से बरौनी लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया. इस सड़क दुर्घटना में महिला के सर में चोट आई एवं कार ड्राइवर को शरीर में मामूली चोट लगी है. वहीं चिकित्सक ने दोनों घायल को खतरा से बाहर बताया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक की अहले सुबह आंख लग जाने से यह सड़क दुर्घटना हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन