Begusarai News : परमात्मा शिव को याद करने से हमारे अंदर के विकार होते हैं नष्ट : कंचन दीदी

Begusarai News : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र गीता पाठशाला गौरा एक में 27 फरवरी गुरुवार को 89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
तेघड़ा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र गीता पाठशाला गौरा एक में 27 फरवरी गुरुवार को 89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कंचन दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव निराकार ज्योति बिंदु स्वरूप हैं तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर के रचयिता होने के कारण उन्हें त्रिमूर्ति भी कहा जाता है. संसार में जब चारों तरफ पाप और अज्ञान का अंधेरा छा जाता है. उस घोर कलयुग रूपी रात में परमात्मा शिव एक साधारण वृद्ध मनुष्य के तन का आधार लेते हैं. तथा उन्हें प्रजापिता ब्रह्म का नाम देते हैं. उनके द्वारा ज्ञान का गंगा बहाकर जन-जन को अपने दिव्य ज्ञान और योग से पवित्र बनाकर तमो प्रधान बन चुकी आत्माओं को पुनः सतो प्रधान बनाते हैं.
तेघड़ा में 89वां शिव जयंती महोत्सव का किया गया आयोजन
उन्होंने बताया परमात्मा शिव को याद करने से हमारे अंदर के पांच विकार काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार नष्ट होता है. तथा हमारे अंदर ज्ञान, पवित्रता, सुख शांति, प्रेम, शक्ति आदि का विकास होता है. उन्होंने कहा शिव को धतूरे का फल और फूल, भांग, बेलपत्र, बेर, दूब आदि चढ़ाया जाता है. इनका भी आध्यात्मिक अर्थ है. कार्यक्रम में तेघड़ा सेवा केंद्र की बहन आशा, बरौनी केंद्र की स्वीटी बहन, स्थानीय गीता केंद्र की सुनीता बहन, पूर्व विधान परिषद रजनीश कुमार, जिला पार्षद प्रवीण शेखर, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोहर कुमार, ऋषि भाई एवं शंभू भाई सहित सैकड़ों की संख्या में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय समाज के लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




