ePaper

बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि को लेकर अभियंताओं ने तटबंध का किया निरीक्षण

Updated at : 15 Oct 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि को लेकर अभियंताओं ने तटबंध का किया निरीक्षण

बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. बुधवार को नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर हो गया है. बूढ़ीगंडक नदी के जल स्तर में आधा सेमी. प्रति घंटा के दर से वृद्धि हो रही है. नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि होने से पानी नदी के गर्भ स्थल में फैल गया है. नदी के गर्भ स्थल में लगी फसलें डूब गयी है. नदी के जल स्तर में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल रोसड़ा के अभियंताओं की टीम ने बुधवार को तटबंध का निरीक्षण किया. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के मुख्य अभियंता नवल किशोर भारती, कार्यपालक अभियंता योगेश कुमार के अलावे सहायक अभियंता, कनीय अभियंताओं की टीम ने नदी के तटबंध की स्थिति का निरीक्षण किया. विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि गुरुवार की संध्या से नदी के जल स्तर में वृद्धि का सिलसिला रुक जायेगा. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं अक्टूबर महीने में नदी के जल स्तर में उफान आने से लोग चिंतित हैं. खासकर छठ पर्व के आलोक में घाटों की स्थिति को लेकर लोगों में चिंता बनी हुयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन