पश्चिम बंगाल, असम व पांडिचेरी में जीत पर भाजपा ने निकाला विजय जुलूस

Published by :MANISH KUMAR
Published at :04 May 2026 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल, असम व पांडिचेरी में जीत पर भाजपा ने निकाला विजय जुलूस

पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में जिला भाजपा बेगूसराय द्वारा भव्य विजय जुलूस निकाला गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में जिला भाजपा बेगूसराय द्वारा भव्य विजय जुलूस निकाला गया. यह जुलूस जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर थाना चौक से काली स्थान चौक तक निकाला गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. जगह-जगह आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया गया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है. वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत देशभर में भाजपा के बढ़ते जनाधार का प्रमाण है. जिला मंत्री शुभम कुमार ने कहा कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं है, बल्कि राष्ट्रविरोधी ताकतों, अवैध घुसपैठ की नीति अपनाने वालों और महिलाओं पर अत्याचार करने वाली व्यवस्थाओं के खिलाफ जनता का करारा संदेश है. वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद और सुशासन की विचारधारा की जीत है. मौके पर जिला महामंत्री राकेश पांडेय, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी,जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सुमित सन्नी,मृत्युंजय वीरेश,जिला मंत्री शुभम कुमार, भाजपा नेता निरंजन सिंह कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, कार्यालय मंत्री आलोक बंटी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शशांक शेखर,रूपेश गौतम, मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार,विक्की पटेल,रंजीत दास सहित अन्य मौजूद थे. नावकोठी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों के चुनाव में भाजपा के प्रचंड जीत पर जश्न मनाया.विभिन्न पंचायत के भाजपा नेताओं ने नावकोठी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ दास,ललन प्रसाद गुप्ता,हरेराम सिंह,अजीत कुमार,दीपक कुमार,अभिषेक चौहान,ओम जी पोद्दार,कर्मशील गौतम,मुरारी सिंह,अमरजीत गुप्ता आदि शामिल थे. बलिया प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा के अप्रत्याशित जीत पर साहेबपुर कमाल विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गयी. मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सह साहेबपुरकमाल विधानसभा प्रभारी राकेश रौशन मुन्ना ने बताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रहे थे. मौके पर बलिया नगर अध्यक्ष कुंदन रस्तोगी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, राज कुमार गुप्ता, रंजन चौधरी, रंजन कुमार राज, परशुराम पोद्दार, गौरव पांडेय, अमर रस्तोगी, राहुल शर्मा, योगेश पोद्दार, विकास पोद्दार, मुन्ना रजक, प्रिंस कुमार, सोनू चौधरी, जनार्दन पटेल, मो तबरेज, सोनू सरकार, धीरज साह, संतोष ठाकुर, ललित नारायण राय, अशोक सिन्हा, गणेश अंबष्ट, जितेंद्र कुमार, प्रमोद राम, रामप्रवेश राय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन