बेगूसराय में एनएच-31 पर हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, लोगों ने हंगामा किया

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम करते ग्रामीण का फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय जिले में एनएच-31 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया.

विज्ञापन

Begusarai Road Accident News : बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के एनएच-31 फोरलेन पर रघुनाथपुर गांव के समीप गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान रघुनाथपुर करारी पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी दिनेश्वर यादव की 50 वर्षीय पत्नी माला देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

दवा लेकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

ग्रामीणों के अनुसार माला देवी दवा लेने के लिए गांव से एनएच पार कर गई थीं. रात करीब आठ बजे दवा लेकर घर लौटने के दौरान वह अपने घर के सामने सड़क पार कर रही थीं. तभी कुरहा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वाहन महिला को कुचलते हुए खगड़िया की ओर फरार हो गया.

आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आक्रोश में एनएच-31 को जाम कर दिया. इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ जाम

सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. प्रारंभ में आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे. बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल तथा प्रशासन की ओर से मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और यातायात बहाल कराया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन