Begusarai News : साइकिल सवार को बचाने में बाइक ने मारी ठोकर, चार जख्मी

Updated at : 25 Feb 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : साइकिल सवार को बचाने में बाइक ने मारी ठोकर, चार जख्मी

Begusarai News : खोदावंदपुर थाना के समीप एसएच-55 पर सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को ठोकर मार दी,

विज्ञापन

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर थाना के समीप एसएच-55 पर सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को ठोकर मार दी, जिससे सभी लोग जख्मी हो गये. जख्मी की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा निवासी राम लगन यादव के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार तथा दयानंद यादव के 21 वर्षीय पुत्र बाबू यादव, मेघौल पंचायत के मलमल्ला गांव निवासी राहुल कुमार की 18 वर्षीया पुत्री मनिका कुमारी तथा खोदावंदपुर गांव के बबलू राम के 16 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के रूप में की गयी.

एसएच-55 पर खोदावंदपुर थाना के समीप हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पार रहे एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में रोसड़ा से बेगूसराय की ओर जा रहे बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को ठोकर मार दिया और वहां से भाग निकला. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन