बेगूसराय में दर्जनों सड़क निर्माण को अधूरा छोड़कर ठेकेदार फरार

Published by :Vivek Singh
Published at :04 May 2026 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News Contractor absconds leaving dozens of road constructions incomplete Begusarai

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बेगूसराय जिले के गढ़पुरा प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग ,कार्य प्रमंडल मंझौल बखरी को 18 सड़कों का निर्माण करवाना था. इसका कोई खोज खबर लेने बाला भी नहीं है, कई सारी जगहों पर सड़को का काम अधूरा छोड़ा हुआ है. उसके भी गुणवत्ता में घोर अभाव दिखाई पड़ रहा है. ग्रामीणों की शिकायत पर इसकी सत्यता की जांच की गई थी. ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सड़क की जांच में पहुंचे थे. जांच में सत्य पाया गया हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय जिले के गढ़पुरा प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग ,कार्य प्रमंडल मंझौल बखरी को 18 सड़कों का निर्माण करवाना था. इनमें से अधिकतर सड़क निर्माण को अधूरा छोड़कर ठेकेदार फरार हो गया है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जिसका कोई खोज खबर लेने वाला भी नही है.

इन सारी सड़कों की,ग्रामीणों ने की थी शिकायत

कई सारी जगहों पर सड़को का काम अधूरा छोड़ा हुआ है.उसके भी गुणवत्ता में घोर अभाव दिखाई पड़ रहा है. इसका नतीजा है कि गढ़पुरा पंचायत के धरमपुर गांव से एकम्बा को जाने वाली सड़क महज 50 फीट ही ढलाई किया था. ढलाई करने के महज 12 घंटे में ही सड़क में दरारे आ गई थी. ग्रामीणों की शिकायत पर 28 जून 2025 को इसकी सत्यता की जांच की गई थी.

ग्रामीण कार्य विभाग के जांच में क्या मिला?

ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन एसडीओ चंदन कुमार एवं एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जितेंद्र कुमार धरमपुर स्थित सड़क की जाँच में पहुंचे थे. वहां की स्थिति देखकर दंग रह गए और उस ढलाई को तोड़कर फिर ढलाई करने का निर्देश भी दिया था. जिसके बाद से ही संवेदक फरार है.

स्थानीय लोगों ने अधिकारी को क्या बताया?

लोगों ने कहा बलुआहा गाँव में ढलाई करने के बारह घंटे के बाद ही सड़क टूटकर गिर गया था. स्थानीय लोगों ने कहा यह संवेदक गरखौली एवं अन्यत्र से ही मशाला बनाकर लाता था. जिसमें बड़ी गिट्टी नहीं के बराबर रहता था. अधिकांश जीरा गिट्टी से बने मैटेरियल से सड़कों की ढलाई किया गया है. जिसको गुणवत्ता से कोई मतलब ही नही है.

सहायक अभियंता ने क्या बताया?

संवेदक के लापरवाही के कारण सरकार के जनकल्याणकारी योजना का लाभ से लोग वंचित हैं. ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल मंझौल, बखरी के सहायक अभियंता रमेश चौधरी ने बताया कि संवेदक विकास कुमार को कई पत्र भेजा गया है.पर वह अबतक काम शुरू नहीं किया है. हमलोग प्रयासरत हैं कि वह फिर से गुणवत्तापूर्ण काम शुरू करे.

इन सड़कों का काम अबतक अधूरा

ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल मंझौल बखरी के तहत बनने बाली सड़क में कुम्हारसों से गढ़पुरा रेलवे स्टेशन जाने बाली सड़क,जिसकी लम्बाई करीब 2 किलोमीटर है. गढ़पुरा से राहुल नगर जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 2230 मीटर है.भुइधारा से मुसहरी टोल जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 4300 मीटर हैं. एल 30 से बलुआहा तक जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 1500 मीटर हैं.

एल 32 से एल 34 भंसी जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 600 मीटर हैं. एल 23 से मुस्लिम टोल प्राणपुर जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 3250 मीटर लम्बी हैं. टी 01 से मौजीहरिसिंह जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 3250 मीटर हैं. सुजानपुर चौक से कोरैय जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 1350 मीटर लम्बी हैं.

कुम्हारसों पीडब्लूडी से बदिया टोल जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 1530 मीटर लम्बी हैं. मालीपुर चौक पीडब्लूडी से मोरतर शिव मंदिर तक जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 1400 मीटर हैं. बड़ी केबाल डेरा से लक्ष्मीपुर जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 2200 मीटर हैं. टीटू से यादव टोल मनिकपुर जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 2300 मीटर हैं.

मालीपुर से रानीचक जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 2830 मीटर हैं. कौड़ा गाँव से समस्तीपुर आरसीडी तक जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 1900 मीटर हैं. कौड़ा बगमती नदी से मध्य विद्यालय कौड़ा होते हुए रामचंद्र सिंह के घर तक जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 750 मीटर हैं.

एल 38 से मूसेपुर दुधौना जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 1570 मीटर लम्बी है. इन सभी सड़क का निर्माण कराया जाना हैं. एकम्बा चौक से धरमपुर पीडब्लूडी तक जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई करीब 2300 मीटर निर्माण कराया जाना था.

(गढ़पुरा बेगूसराय,से शशिकांत प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट )

Also Read: बेगूसराय के बरौनी रेलवे स्टेशन पर विदेशी शराब बरामद, पुलिस की जांच जारी

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन