बिजली ट्रांसफाॅर्मर में आवाज के साथ लगी आग, लोगों में मची अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन
बिजली ट्रांसफाॅर्मर में आवाज के साथ लगी आग, लोगों में मची अफरातफरी

बखरी मुख्य बाजार स्थित यूको बैंक के पास वाला विद्युत ट्रांसफार्मर सोमवार की शाम ब्लास्ट हो गया.जिससे ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकलने लगी.

विज्ञापन

बखरी. बखरी मुख्य बाजार स्थित यूको बैंक के पास वाला विद्युत ट्रांसफार्मर सोमवार की शाम ब्लास्ट हो गया.जिससे ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकलने लगी. जिस कारण आसपास में कुछ क्षणों के लिए अफरातफरी मच गया.लोग इधर उधर भागने लग गए.जबकि कुछ ही समय बाद ही ट्रांसफार्मर का पाइप फटने से उससे तेल निकलने लगा.तेल लेने के लिए भी स्थानीय लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा.जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई.स्थानीय कई लोगों ने अनहोनी के आशंका को देखते हुए घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी.पुलिस के पहुंचने पर वहां ट्रांसफार्मर से निकल रहे तेल लेने वाले लोगों को हटाया गया.वही ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण उससे जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है. जिसे बहाल करने की मांग भी स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से की है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन