बेगूसराय: छात्र आंदोलन में बवाल के बाद पुलिस सख्त, चार हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

बेगूसराय में छात्र आंदोलन के दौरान बवाल और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और 30 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी कर आम जनता से उनकी पहचान कराने की अपील की है. हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.
Begusarai News : बेगूसराय जिले में 23 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान हुए बवाल और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही 30 संदिग्ध की तस्वीरें जारी कर आम लोगों से उनकी पहचान कराने की अपील की है.
चार आरोपितों से पूछताछ, पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस ने मो. सनाउल्लाह, अभिषेक कुमार, प्रशांत कुमार और मो. शाहनवाज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. एसपी मनीष ने बताया कि सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किए गए 30 की तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं.
पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
उपद्रवियों की पहचान से संबंधित सूचना देने के लिए नगर थाना (903182853), पुलिस कंट्रोल रूम (9031828303) और सोशल मीडिया सेल (9031828306) के नंबर जारी किए गए हैं.
पुलिस पर पथराव, सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
एसपी ने बताया कि करीब 600 से 800 छात्र जीडी कॉलेज से जुलूस निकालकर समाहरणालय की ओर बढ़ रहे थे. आंदोलन की पूर्व सूचना के कारण समाहरणालय के पास पुलिस बल और दंगा रोधी दस्ता पहले से तैनात था. इसी दौरान आंदोलन की आड़ में लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. पुलिस वाहनों समेत सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










