काउन्टर केस करने के मामलें में वीरपुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग, एसपी से शिकायत

बेगूसराय के जिन्दपुर निवासी ने वीरपुर थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है.
बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड के जिन्दपुर निवासी मो साबीर ने एसपी एवं डीआईजी को आवेदन देकर वीरपुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि 23 जुलाई को हम अपने शर्ट फैक्ट्री से हिसाब किताब कर लौट रहे थे. तभी चार आरोपीयों ने पांच लाख रूपए रंगदारी मांगी एवं 80000 रुपये छीन लिये एवं जान से मारने की नीयत से सर पर हमला कर सर फाेड़ दिया. मामले में वीरपुर थानाध्यक्ष ने न ही रंगदारी एवं न ही जानलेवा हमला संबंधी धारा प्राथमिकी में लगाया. उल्टे थानाध्यक्ष ने काउन्टर केस में हम एवं हमारे परिवार के सदस्य का नाम डाल दिया है. उन्होंने इस मामले की जांच कर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










