Begusarai News: मिट्टी से लदे ट्रैक्टर के पलटने से किशोर की मौत, एक की हालत गंभीर

Begusarai News बेगूसराय में हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार परिजनों में मचा कोहराम, जानिए पूरी खबर नीचे
Begusarai News बेगूसराय में हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार परिजनों में मचा कोहराम, जानिए पूरी खबर नीचे
Begusarai News: बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत स्थित वारिसनगर गांव के समीप शनिवार की दोपहर मिट्टी लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
अस्पताल में चल रहा इलाज
मृतक की पहचान दादूपुर पंचायत के वार्ड संख्या-दो समसीपुर गांव निवासी संतोष महतो के लगभग 14 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गई है. वहीं घायल किशोर की पहचान रंजीत महतो के लगभग 15 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बनी काल
स्थानीय लोगों विनय कुमार, आलोक कुमार, पंकज कुमार, संतोष कुमार एवं मनोज कुमार ने बताया कि दोनों किशोर दियारा क्षेत्र में अपना खेत देखने गए थे। वापस लौटने के दौरान रास्ते में मिट्टी लेकर आ रहे ट्रैक्टर पर बैठ गए। वारिसनगर गांव के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे दोनों किशोर उसके नीचे दब गए.
ट्रैक्टर पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक आकाश कुमार की मौत हो चुकी थी, जबकि सन्नी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं.
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया.
पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त
सूचना मिलने पर बछवाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष गितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










