Begusarai Crime: अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म ! टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसकर मैनेजर और अकाउंटेंट से मारपीट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 May 2025 9:57 AM

विज्ञापन

Begusarai Crime: बिहार में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म हो गया है. आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसी क्रम में टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसकर मैनेजर और अकाउंटेंट से मारपीट की घटना सामने आई है. यह मामला बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल प्लाजा का है.

विज्ञापन

Begusarai Crime: बिहार में लगातार अपराधियों का तांडव देखने के लिए मिल रहा है. पुलिस को खुली चुनौती देकर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी क्रम में मामला बेगूसराय जिले से सामने आ गया है. जहां टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने मैनेजर और अकाउंटेंट से मारपीट की घटना को अंजाम दिया. यह पूरा मामला जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल प्लाजा का है. जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि, अपराधियों के बीच से पुलिस का खौफ ही खत्म हो गया है. 

टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसकर की मारपीट 

बता दें कि, अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि, उनके द्वारा अब आम लोगों को ही नहीं बल्कि निजी संस्थान पर भी धौंस जमाने की कोशिश की जा रही है. उनसे रंगदारी मांगी जा रही है. हालांकि, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, अपराधी टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसे और सीधे मैनेजर और अकाउंटेंट से मारपीट करने लगे. 

थाने में की गई लिखित शिकायत

इस घटना को लेकर टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच खौफ का माहौल कायम हो गया है. इधर, इस पूरे घटना को लेकर लिखित शिकायत अपराधियों के खिलाफ बछवारा थाने में की गई है. यह भी जानकारी सामने आई है कि, यह पहली दफा नहीं है, जब इस तरह की घटना हुई हो. बल्कि इससे पहले भी तकरीबन 10 बार अपराधियों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. खबर की माने तो, अवैध तरीके से टोल प्लाजा के पास रुपए की उगाही करने के कारण स्थानीय अपराधियों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. देखना होगा कि, मामले में पुलिस कब तक एक्शन लेती है.  

Also Read: पटना में कारोबारी की हत्या, सुबह-सुबह बैंक्वेट हॉल के मालिक को भी गोलियों से किया छलनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन