बेगूसराय सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद, अरवल घटना के विरोध में डॉक्टरों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बेगूसराय में ठप रही स्वास्थ्य सेवा

अरवल में सिविल सर्जन के साथ मारपीट की घटना के विरोध में बेगूसराय सदर अस्पताल में OPD सेवा पूरी तरह ठप रही. दूर-दराज से आए सैकड़ों मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा. डॉक्टरों ने सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

विज्ञापन

Begusarai News: अरवल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) के आह्वान पर बेगूसराय सदर अस्पताल में ओपीडी (OPD) सेवा पूरी तरह ठप रही. इसके चलते दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे सैकड़ों मरीजों को बिना इलाज व परामर्श के ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा.

सुरक्षा की मांग को लेकर जताया विरोध

अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने अरवल की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की पहली जिम्मेदारी है. वक्ताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और सभी सरकारी अस्पतालों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की.

इमरजेंसी सेवाएं रही चालू, सामान्य मरीज परेशान

ओपीडी बंद रहने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को हुई. हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि मरीजों की अति-आवश्यक स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी, प्रसव कक्ष और अन्य आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से चालू रखी गईं. ओपीडी बंद होने के कारण कई लोग निजी क्लीनिकों में जाने को मजबूर हुए, तो कई गरीब मरीज बिना दिखाए ही घर लौटने को विवश दिखे.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन