बेगूसराय में नाबालिग बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
बेगूसराय से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ 13 वर्षीय चाचा ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। अमरूद का लालच देकर आरोपी ने बच्ची के साथ हैवानियत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Begusarai News: मटिहानी थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके 13 वर्षीय नाबालिग चाचा द्वारा दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है. घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने मटिहानी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
अमरूद का लालच देकर की हैवानियत
आवेदिका के अनुसार, आरोपी रिश्ते में लगने वाले 13 वर्षीय नाबालिग चाचा ने बच्ची को अमरूद देने का लालच देकर बहलाया-फुसलाया और उसके साथ गलत काम किया. शाम करीब 5 बजे जब बच्ची रोती-बिलखती घर पहुंची, तब परिजनों को इस दर्दनाक घटना की जानकारी हुई.
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, मामला दर्ज
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मटिहानी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया. पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण और मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिसकर्मी की सुरक्षा में सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है.
पुलिस ने इस संबंध में मटिहानी थाना कांड संख्या-160/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. एसपी मनीष ने बताया कि आरोपी नाबालिग है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए