ePaper

अंबे सिनेमा रेलवे गुमटी पर 146 करोड़ 36 लाख की राशि से बनेगा फ्लाइओवर

Updated at : 11 Jun 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
अंबे सिनेमा रेलवे गुमटी पर 146 करोड़ 36 लाख की राशि से बनेगा फ्लाइओवर

बरौनी. निपनियां मधुरापुर, गढ़हरा, बारो, अमरपुर, गंगाप्रसाद, जयनगर सहित दर्जनों गांवों की लगभग 50 हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लोगों की की दशकों पुरानी मांग बरौनी जंक्शन के पश्चिमी छोर पर स्थित 07 बी अंबे सिनेमा गुमटी पर फ्लाइओवर निर्माण कार्य को लेकर रेल विभाग ने अपनी हिस्सेदारी का 111 करोड़ 84 लाख की राशि दिये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दिया है.

विज्ञापन

बरौनी. निपनियां मधुरापुर, गढ़हरा, बारो, अमरपुर, गंगाप्रसाद, जयनगर सहित दर्जनों गांवों की लगभग 50 हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लोगों की की दशकों पुरानी मांग बरौनी जंक्शन के पश्चिमी छोर पर स्थित 07 बी अंबे सिनेमा गुमटी पर फ्लाइओवर निर्माण कार्य को लेकर रेल विभाग ने अपनी हिस्सेदारी का 111 करोड़ 84 लाख की राशि दिये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दिया है. जानकारों के मुताबिक इसको लेकर रेल मंत्रालय दिल्ली के सिविल विभाग के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर इंजीनियर अनुपम सिंह ने पत्र के माध्यम से हाजीपुर मुख्यालय को विभागीय सूचना दिया है. वहीं निर्गत विभागीय पत्र के अनुसार भारत सरकार रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड दिल्ली ने ईसीआर के पत्र क्रमांक ईसीआर एचक्यूओसीओएनएस आरओबी 01/2023 एलसी नंबर 07बी बीजेयू के उपर आरओबी निर्माण के आलोक रेल मंत्रालय के सिविल विभाग के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर इंजीनियर द्वारा आरओब निर्माण की समीक्षा उपरांत सभी बिन्दुओं पर गहन जांच और विभागीय अधिकारी के साथ समीक्षा उपरांत वर्तमान में इस आरओबी निर्माण में लगने वाली राशि 146 करोड़ 36 लाख रूपया में रेल विभाग ने अपनी हिस्सेदारी 111 करोड़ 84 लाख रूपया राशि देनेंशकी स्वीकृति दे दी है. अब बिहार सरकार को इस फ्लाईओवर निर्माण में 34 करोड़ 52 लाख रूपया राशि देकर निविदा प्रक्रिया करनी है. जिसके बाद उक्त गुमती पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. जानकारों के मुताबिक पूर्व में उक्त गुमती पर आरओबी निर्माण को लेकर निविदा हो चुकी थी और मिट्टी जांच भी किया जा चुका था. लेकिन तकनीकी कारणों से निविदा धारक कंपनी ने कम राशि का हवाला देते हुए कार्य करने से मना कर दिया था. पूर्व मध्य रेलव सोनपुर मंडल अंतर्गत आने वाला बरौनी जंक्शन के पश्चिमी छोर पर स्थित 07 बी अंबे सिनेमा गुमती पर आरओबी के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय के वित्त निदेशालय ने 05 जून 2024 को विभागीय पत्र जारी कर अपनी हिस्सेदारी की राशि दिये जाने की सहमति प्रदान कर दी है. बताते चलें कि उक्त गुमती पर फ्लाइओवर निर्माण नहीं होने के कारण तेघड़ा प्रखंड कार्यालय एवं बरौनी मुख्य बाजार से आजतक लोग सीधे तौर पर नहीं जुड़ सके हैं. यही नहीं प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह क्षेत्र काफी पीछे रहा है. इस कारण दर्जनों लोग अपराधियों के गोली के शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं. छिनतई की घटना तो इस क्षेत्र के लिए आमबात है. इस क्षेत्र की प्रमुख एवं सबसे व्यस्ततम मार्ग पर गुमती बंद रहने के कारण न जाने कितने लोगों की जाने सिर्फ इस कारण चली गई क्योंकि वे समय पर चिकित्सक के यहां नहीं पहुंच सके. न जाने कितनी प्रसुताओं के बच्चे जन्म लेने से पहले मौत के मुंह में समा गए.बताते चलें कि क्षेत्र कि इस ज्वलंत समस्या 07बी गुमती पर आरओबी निर्माण को बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के रेल प्रतिनिधि केशव शाण्डिल्य ने सांसद के निर्देश पर रेल पदाधिकारियों के साथ बैठक में तर्कपूर्ण ढ़ंग से लगातार उठाया और एकबार निविदा भी हुई, मिट्टी जांच तक हुआ लेकिन तकनीकी कारणों से यह निविदा निरस्त किया गया एवं बीच में लाॅकडाउन के कारण इस दिशा में कोई कार्य नहीं हो सका. लेकिन संसदीय समिति की बैठक में लगातार 07 बी गुमती पर आरओबी निर्माण की मांग श्रीशांडिल्य के द्वारा तर्कपूर्ण ढ़ंग से उठाया जाता रहा नतीजा सबों के सामने है. सोनपुर मंडल सांसद रेल प्रतिनिधि सह भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य ने कहा बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रयास से यह संभव हो सका है. सोनपुर मंडल के पदाधिकारियों का भी हमेशा अपेक्षित सहयोग मिला है. 07 बी अंबे सिनेमा गुमती पर 144 करोड़ 36 लाख की लागत से बनेगा फ्लाईओवर. 07 बी गुमती पर आरओबी निर्माण के लिए एप्रोच रोड के साथ अंबे सिनेमा या मालगोदम के आसपास से शुरू होगा और वाटिका चौक के आसपास इस फ्लाईओवर का गिराव होगा. फ्लाईओवर के निर्माण में दी गई अनुमानित राशि के मुताबिक रेलवे के आलावे बिहार सरकार की सहभागिता के बाद निविदा उपरांत निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. जिसमें रेलवे ने अपनी हिस्सेदारी की राशि 111 करोड़ 84 लाख बिहार सरकार के बिहार पुल निर्माण निगम विभाग को समर्पित किये जाने की विभागीय सहमति दे दी है. अब बिहार सरकार अपनी हिस्सेदारी की राशि 34 करोड़ 52 लाख का समायोजन कर निविदा प्रक्रिया करनी है. जिसकी विभागीय अंतिम प्रक्रिया चल रही है. इस गुमती पर आरओबी निर्माण होने से इस क्षेत्र के लोग दशकों बाद तेघड़त्र, प्रखण्ड एवं बरौनी मुख्य बाजार से सीधेतौर पर जुड़ सकेंगे. क्षेत्र के विकास में तेजी आयेगी, किसान बाजार से जुड़कर अपनी फसलों का उचित दाम ले सकेगें. प्रतिदिन हजारों की संख्या में कमर्शियल चार चक्का वाहन, प्राइवेट वाहन एवं मोटरसाइकिल सवार को समय की बचत होगी. वहीं भाजपा नेता गोपाल कुमार, मुखिया चन्द्रभूषण सिंह, कांग्रेस नेता सुबोध सिंह, पूर्व मुखिया अरविंद चौधरी, समाजसेवी रामबाबू रायन, नवीन चौधरी, पूर्व मुखिया विनय सिंह, पूर्व मुखिया विवेक कुमार, अभिषेक कुमार गुड्डु, पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुमार उर्फ बुलबुल, कुंदन पोद्दार, डाॅ एमके मिश्रा, कुंदन कुमार, मुकेश पोद्दार, पूर्व मुखिया पंकज राय, शंभू शर्मा, रौशन मिश्रा, मनीष बिहारी, कन्हैया कुमार सहित स्थानीय व्यवसायियों व ग्रामीणों ने बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं भाजपा नेता सह रेल प्रतिनिधि केशव शाण्डिल्य को इस कार्य की सफलता के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन