ePaper

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवती जख्मी, स्थिति गंभीर

Updated at : 01 Jul 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवती जख्मी, स्थिति गंभीर

मेघौल धर्मगाछी चौक के समीप एसएच-55 पर मंगलवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. मेघौल धर्मगाछी चौक के समीप एसएच-55 पर मंगलवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी युवती की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी बदरी नारायण साह के 20 वर्षीया पुत्री ज्योति कुमारी के रुप में की गयी. स्थानीय लोगों ने जख्मी युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावन्दपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार युवती सड़क पार कर रही थी, तभी अचानक तेज गति से जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन