संपत्ति विवाद में देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट

Updated at : 29 Mar 2017 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट

बिहारशरीफ/नूरसराय :बिहारके बेगूसरायमें नूरसराय थाना क्षेत्र के संगतपर मोहल्ले में मंगलवार की आधी रात को देवर ने अपनी भाभी को गोली मार कर हत्या कर दी. मृतका 50 वर्षीया मीना देवी आंगनबाड़ी सेविका थी. घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक संगतपर निवासी दिनेश कुमार उर्फ लाल बाबू व उसके […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ/नूरसराय :बिहारके बेगूसरायमें नूरसराय थाना क्षेत्र के संगतपर मोहल्ले में मंगलवार की आधी रात को देवर ने अपनी भाभी को गोली मार कर हत्या कर दी. मृतका 50 वर्षीया मीना देवी आंगनबाड़ी सेविका थी. घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक संगतपर निवासी दिनेश कुमार उर्फ लाल बाबू व उसके भाई संजय कुमार के बीच करीब तीन वर्ष पूर्व से संपत्ति को लेकर झगड़ा चला आ रहा था. इसी विवाद में मंगलवार की आधी रात को दिनेश कुमार के धर की छत पर चढ़कर संजय ने घटना को अंजाम दिया.

चारअज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में मृतका मीना देवी के पति दिनेश कुमार ने भाई संजय कुमार, उनकी पत्नी रंजना कुमारी, मिश्री पासवान, शंभू राम व किरायेदार देवेन्द्र पासवान को नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. सदर अस्पताल में मृतका मीना देवी के पुत्र अमरेश कुमार उर्फ मिट्ठू ने बताया कि चाचा संजय कुमार से उनके पिता की पिछले तीन वर्षों से दरवाजा खोलने को लेकर झगड़ा चल रहा है. तीन दिन पूर्व चाचा उसके घर पर आकर गेट न लगाने को कहा था. उन्होंने कहा था कि गेट लगाने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहना. इसकी शिकायत स्थानीय थाना में लिखित में की गयी थी.

रात में दिया घटना को अंजाम
मृतका के पुत्र ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे चाचा संजय कुमार, चाची रंजना कुमारी, बृजपुर गांव के मिश्री पासवान, नूरसराय बाजार निवासी शंभू राम तथा किरायेदार देवेन्द्र पासवान व चार अन्य अज्ञात लोग छत पर चढ़ गये. अमरेश ने बताया कि आवाज सुनकर उसके पिता व माता छत पर कमरे से बाहर निकले. इसके बाद चाचा संजय ने उसके पिता पर गोली चलाई. मगर वह फायर नहीं हुआ. साथ में रहे लोगों ने गोली चला दी जो मां को जा लगी. आनन-फानन में घटना की सूचना नूरसराय पुलिस को दी.

घटना के पीछे संपत्ति विवाद : पुलिस
जख्मी अवस्था में मां को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया. नूरसराय के थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि यह घटना संपत्ति विवाद को लेकर हुई है. पूर्व से दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले के चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन