बिहार : बेगूसराय में छात्रा पर मनचले ने बरपाया कहर, चाकू से वार कर किया अधमरा

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में बुधवार को दिनदहाड़े सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक मनचले नेछात्रा को अपना निशाना बनाया.मनचले ने शहर के बीचोंबीचछात्रा पर चाकू से एक के बाद एक कर के कई वार किये. जिससे वो बेहोश हो कर गिर पड़ी. घटना सदर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर की है. प्राप्त […]
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में बुधवार को दिनदहाड़े सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक मनचले नेछात्रा को अपना निशाना बनाया.मनचले ने शहर के बीचोंबीचछात्रा पर चाकू से एक के बाद एक कर के कई वार किये. जिससे वो बेहोश हो कर गिर पड़ी. घटना सदर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर की है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक नेकोचिंग से लौट रही छात्रा पर जानलेवा हमला बोल दिया. उसनेछात्रा की गर्दन, पैर, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ हमले किये. जख्मीछात्रा शहर के मुंगेरीगंज मुहल्ला की रहने वाली है और श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में बीएससी पार्ट तीन की छात्रा है. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां छात्रा का ऑपरेशन जारी है. फिलहाल पुलिस मामले कीछानबीनमें जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




