बिहार : बेगूसराय में चोरी के आरोप में पैर-हाथ बांधकर युवक की पिटाई

Updated at : 29 May 2016 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बेगूसराय में चोरी के आरोप में पैर-हाथ बांधकर युवक की पिटाई

बेगूसराय (नगर) :बिहार के बेगूसरायमें चोरी करने की नियत से घर में घुसे एक युवक को पकड़ कर लोगों ने हाथ-पांव बांधकर उसकी जमकर पिटाई की. घटना शहर के लोहियानगर में शनिवार की देर रात हुई. प्र्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लोहियानगर निवासी स्व. अवधेश राय के मकान में उक्त युवक चोरी की नियत […]

विज्ञापन

बेगूसराय (नगर) :बिहार के बेगूसरायमें चोरी करने की नियत से घर में घुसे एक युवक को पकड़ कर लोगों ने हाथ-पांव बांधकर उसकी जमकर पिटाई की. घटना शहर के लोहियानगर में शनिवार की देर रात हुई. प्र्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लोहियानगर निवासी स्व. अवधेश राय के मकान में उक्त युवक चोरी की नियत से घुसा था. इसी दौरान किराये पर रह रहे एक छात्र की नींद खुल गयी. युवक को देखते ही छात्र ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी और उक्त युवक को पकड़ लिया. भीड़ ने पहले युवक को आम के पेड़ में बांधकर पीटा.

संबंधित थाने की पुलिस आने के बाद पेड़ से रस्सी खोल दी. लेकिन उसकी पिटाई करते रहे. बाद में पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए आरोपित युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. युवक की पहचान फुलबड़िया-बरौनी दरगाह रोड निवासी मो आमिद के रूप में की गयी. घटना के संबंध में किरायेदार पिंकू कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन