20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

डीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा

मटिहानी (बेगूसराय) : मटिहानी प्रखंड एवं नगर निगम क्षेत्र के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. लोगों में बाढ़ को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है. इसी के तहत जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गोरगामा, सिंहमा,रामदीरी दो, अलहपुर एक,बलहपुर दो, खोरमपुर, मटिहानी दो, […]

मटिहानी (बेगूसराय) : मटिहानी प्रखंड एवं नगर निगम क्षेत्र के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. लोगों में बाढ़ को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है. इसी के तहत जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गोरगामा, सिंहमा,रामदीरी दो, अलहपुर एक,बलहपुर दो, खोरमपुर, मटिहानी दो, सिंहमा, रामदीरी तीन,रामदीरी चार समेत अन्य कई पंचायतों का सघन निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. पीड़ित लोगों ने जिलाधिकारी से राहत एवं नाव उपलब्ध कराने की मांग की.

जिलाधिकारी ने नगर निगम के भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों वार्ड नंबर 18 लवहरचक सिहमा समेत अन्य जगहों का जायजा लिया. जिलाधिकारी के साथ सदर एसडीओ सत्यप्रकाश मिश्र, जिला पार्षद की अध्यक्षा इंदिरा देवी, मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, बीडीओ सिंघेश्वर सिंह, सीओ वीरेंद्र मोहन, प्रखंड प्रमुख रेखा देवी, उपप्रमुख वाल्मीकि सिंह, भाजपा अति पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष सुनीलपंडित समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel