गढ़पुरा में नाद में डूबने से मासूम की गयी जान

Updated at : 19 Feb 2020 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़पुरा में नाद में डूबने से मासूम की गयी जान

गढ़पुरा : गढ़पुरा थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड चार में मंगलवार दोपहर नाद में डूबने से एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी. जब मासूम का शव नाद में तैरने लगा तब परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली. मृतिका की पहचान धरमपुर वार्ड चार निवासी संतोष यादव की डेढ़ वर्षीय पुत्री सुरुचि […]

विज्ञापन

गढ़पुरा : गढ़पुरा थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड चार में मंगलवार दोपहर नाद में डूबने से एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी. जब मासूम का शव नाद में तैरने लगा तब परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली.

मृतिका की पहचान धरमपुर वार्ड चार निवासी संतोष यादव की डेढ़ वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बच्ची की दादा महेंद्र यादव ने बताया कि नया मकान का निर्माण किया जा रहा था. इसी में ईंट धोने के लिए एक नाद में पानी भर कर रखा हुआ था. इसमें करीब ढाई फुट पानी भरा हुआ था. घर से खेलते-खेलते बच्ची कुछ दूर निकल गयी.
परिजनों को लगा कि बच्ची कहीं खेल रही है लेकिन वह नाद के बगल में रखा बोरा पर चढ़कर ज्योंही पानी छूने की कोशिश की, इस दौरान हुआ मुंह के बल नाद में गिरी और पानी में ही समा गयी. आसपास किसी के नहीं होने के कारण घटना की जानकारी नहीं हो सकी. जब परिजन एवं आसपास के लोग बच्ची को नाद में तैरता देखा तब भी यकीन नहीं हो रहा था कि सुरुचि अब सदा के लिए इस दुनिया से जा चुकी है.
परिजनों ने बताया कि संतोष यादव को तीन पुत्री में सबसे छोटी पुत्री सुरुचि कुमारी थी. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. घटना को लेकर आसपास के लोग मृतिका के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बढ़ाने में लगे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन