मजदूरों ने मशाल जुलूस निकाल जताया आक्रोश
Updated at : 17 Dec 2019 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

बीहट : हर्ल कंपनी की वादाखिलाफी से त्रस्त ठेके मजदूरों ने अपने पूर्व घोषित चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में एकता केंद्र के बैनर तले मशाल जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया.हाथों में मशाल थामे सैकड़ों मजदूरों ने भारत माता की जय,बंदेमातरम और हर्ल प्रबंधन एवं कंपनी के श्रमिक विरोधी नीति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए […]
विज्ञापन
बीहट : हर्ल कंपनी की वादाखिलाफी से त्रस्त ठेके मजदूरों ने अपने पूर्व घोषित चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में एकता केंद्र के बैनर तले मशाल जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया.हाथों में मशाल थामे सैकड़ों मजदूरों ने भारत माता की जय,बंदेमातरम और हर्ल प्रबंधन एवं कंपनी के श्रमिक विरोधी नीति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हर्ल मुख्य द्वार होते हुए बीहट चांदनी चौक तक जुलूस निकाला.
जुलूस को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने कहा कि हर्ल प्रबंधन और उनकी कंपनियों की मनमानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है.श्रम आयुक्त कार्यालय में हुए समझौतों को लागू करने में प्रबंधन दो महीनों से टालमटोल करती हुई श्रम कानून का मजाक उड़ा रही है.काम पर वापसी और लंबित भुगतान की आस में श्रमिकों का परिवार भुखमरी की स्थिति का सामना कर रहा है.
मजबूर और परेशान मजदूर आत्मदाह की घोषणा करने को विवश है जो प्रबंधन की प्रताड़ना और उत्पीड़न का जीता जागता सबूत है.मजदूर नेता अजीत राय ने कहा कि हर्ल प्रबंधन और उनके मातहत कंपनी के अधिकारी को सबकुछ पता है कि मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी में घालमेल हो रहा है.फिर भी कार्रवाई की जगह उनका गेटपास छीनकर उसे काम से बाहर निकाला जा रहा है.
मजदूर एकता केंद्र के महामंत्री द्वय राजकिशोर सिंह और संजय कुमार ने कहा कि प्रबंधन और कंपनी स्थानीय श्रमिकों की खुलकर हकमारी कर रही है.वाजिब अधिकार मांगने पर स्थानीय श्रमिकों को प्रताड़ित किया जा रहा है और बाहर से मजदूरों को लाकर क्षेत्रीय श्रमिकों को रोजगार और अधिकार दोनों से वंचित कर रहे हैं.बीटीपीएमयू के महामंत्री शंकर शर्मा ने कहा कि मजदूरों की आवाज को जितना दबाने का प्रयास किया जायेगा उतने ही मजबूती से हम प्रतिकार करने को भी तैयार हैं.
श्रमिकों के अधिकारों की लूटपाट करने वाले बेनकाब होंगे और हमें श्रमेव जयते के लाभों से कोई वंचित नहीं कर पायेगा.मौके पर राजेश मार,चन्द्रशेखर,चानसी राय,दीपक कुमार,राकेश,मनोज,मंजेश,विनोद,मनीष,सुबोध,उमेश सहित बड़ी संख्या में मजदूरों ने मशाल जुलूस में भाग लिया.मिली जानकारी के अनुसार चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे चरण में मंगलवार को मजदूरों ने हर्ल प्रबंधन का पुतला दहन करने की घोषणा कर रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




