बिहार : बेगूसराय में बालिका गृह से फरार हुई पांच लड़कियां, 4 बरामद

बेगूसराय:बिहार केबेगूसरायमें रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र में स्थित बालिका गृह से सोमवार की अहले सुबह पांच लड़कियां फरार हो गयी. बालिका गृह से लड़कियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. समूचे जिले के पुलिस को लड़कियों की खोजबीन के लिए हाईअलर्ट कर दिया गया. रतनपुर सहायक थाना को […]
बेगूसराय:बिहार केबेगूसरायमें रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र में स्थित बालिका गृह से सोमवार की अहले सुबह पांच लड़कियां फरार हो गयी. बालिका गृह से लड़कियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. समूचे जिले के पुलिस को लड़कियों की खोजबीन के लिए हाईअलर्ट कर दिया गया. रतनपुर सहायक थाना को सूचना मिली कि कुछ लड़कियां एक साथ बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर देखी गयी है.
सूचना मिलते ही रतनपुर सहायक थानाध्यक्ष सुधा कुमारी पुलिस बल के साथ लड़कियों की खोजबीन करने रेलवे स्टेशन पहुंच गयी. बालिका गृह से फरार पांच लड़कियों में से चार को रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म से बरामद किया गया. जबकि, एक लड़की भागने में सफल हो गयी. इस बाबत रतनपुर सहायक थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि बालिका गृह से फरार लड़कियां राज्यरानी ट्रेन से पटना की तरफ जाने वाली थी. इससे पहले ही उन्हें बरामद कर लिया गया.
उन्होंने बताया कि एक लड़कियों की बरामदगी के लिए मोकामा, हथिदह से लेकर पटना पुलिस तक को जानकारी दे दी गयी है. वहीं, बालिका गृह से भागी लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उसे गृह में प्रताड़ित किया जाता था. खाना समय पर नहीं दिया जाता था. इसी सब प्रताड़ना से तंग आकर वह भागने के लिए मजबूर हो गयी. बरामद चार लड़कियां वापस बालिका गृह जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी. लड़कियों ने पुलिस को बताया कि अगर वहां गयी तो फिर से हमें प्रताड़ना का शिकार होना पड़ जायेगा. इस घटना को लेकर पूरे दिन शहर में हलचल बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




