शादी में सूट पहनने पर पति से हुआ विवाद, महिला की संदिग्ध मौत

Updated:
विज्ञापन
Woman dies suspicious circumstances argument

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले में सूट पहनने को लेकर पति से विवाद होने के बाद महिला ने जहर खाकर जान दे दी. चचेरे देवर की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से गांव आयी थी. महिला ने सूट पहनने की बात कही. पति ने आपत्ति जतायी, लेकर दोनों में विवाद हुआ और महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले में सूट पहनने को लेकर पति से विवाद होने के बाद महिला ने जहर खाकर जान दे दी. दरअसल, वह चचेरे देवर की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से गांव आयी थी. चचेरे देवर की शादी के मौके पर महिला ने सूट पहना, जिस पर पति ने आपत्ति जतायी. इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ और महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इससे शादी का माहौल गमगीन हो गया. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव वार्ड नंबर छह की है. मृतका की पहचान राहुल साह की पत्नी पिंकी देवी (32 वर्ष) के रूप में हुई है.इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा है.

जानकारी मिली है कि घर के बगल में ही चचेरे देवर अंकित की शनिवार को शादी थी. इसमें शामिल होने के लिए पिंकी दो दिन पहले ही दिल्ली से आयी थी और उसने सूट पहना था. इसी बात को लेकर पति राहुल साह के साथ उसका विवाद शुरू हो गया. परिजनों का कहना है कि राहुल को पिंकी का सूट पहनना अच्छा नहीं लगा और व साड़ी पहनने के लिए कह रहा था. इस पर पिंकी ने कहा था कि वह अभी काम की वजह से सूट पहनी हुई है और जब बारात जायेगी, तो वह कपड़े बदलकर साड़ी पहन लेगी. लेकिन विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक आ गयी और उसकी मौत हो गयी.

महिला के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया. घटना की सूचना मिलते ही पिंकी के मायके वाले बगवाड़ा गांव पहुंचे. वहां का मंजर देख कोहराम मच गया. मृत महिला के भाई और अन्य रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि पिंकी को उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर मारा है. इनका आरोप था कि सूट पहनने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गयी. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

( बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट )

Also Read: बिहार के नवादा में हाथियों का कहर, युवक को पटक-पटक कर मार डाला

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन