मुंशी प्रेमचंद जयंती पर बदलपुरा में शुरू हुई बाल रंग कार्यशाला, बच्चों को मिलेगा कला का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
10 दिवसीय बाल रंग कार्यशाला का किया गया आयोजन | Prabhat Khabar Network

बाल रंग कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए | Prabhat Khabar Network

मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में बेगूसराय में 10 दिवसीय निःशुल्क बाल रंग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया है. इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में कला कौशल, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है. करीब 40 बच्चे रंगमंच, फाइन आर्ट, संगीत और नृत्य की बारीकियां सीखेंगे.

विज्ञापन

Begusarai News : मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर "आपकी कला आपका रंगमंच" कार्यक्रम के तहत विजय राघव आदर्श राजकीय कृत मध्य विद्यालय बदलपुरा में 10 दिवसीय निःशुल्क बाल रंग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. नवकिरण आर्ट फाउंडेशन बेगूसराय, विजय राघव आदर्श राजकीय कृत मध्य विद्यालय बदलपुरा मटिहानी एवं कला एवं सांस्कृतिक विभाग बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में कला कौशल, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है.

कार्यशाला का उद्घाटन जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार, मध्य विद्यालय बदलपुरा की प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी, साहित्यकार दीपक कुमार, फूल कुमार झा, रंगकर्मी सचिन कुमार, कला विशेषज्ञ मनीष कौशिक, संगीतकार अंगद कुमार और संस्था के सचिव डॉ. सनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया.

40 बच्चे सीखेंगे रंगमंच, संगीत और नृत्य की बारीकियां

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी ने अतिथियों को बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

इस 10 दिवसीय कार्यशाला में करीब 40 बच्चे रंगमंच, फाइन आर्ट, संगीत और नृत्य का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. बच्चों को राष्ट्रीय एवं जिला स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें रंगमंच विशेषज्ञ सचिन कुमार, फाइन आर्ट्स विशेषज्ञ मनीष कौशिक, संगीतकार अंगद कुमार, शास्त्रीय गायन प्रशिक्षिका दामिनी मिश्रा, नृत्य प्रशिक्षक रामाश्रय कुमार एवं कार्यशाला निदेशक डॉ. सनोज शर्मा शामिल हैं.

कला से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा के साथ कला को जोड़ने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. कला व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है और इससे बच्चों में रचनात्मक सोच एवं नई प्रतिभाओं का विकास होता है. वहीं साहित्यकार दीपक कुमार ने कहा कि कला आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. हर व्यक्ति के अंदर कला छिपी होती है, जरूरत है उसे पहचान कर निखारने की.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला के शुभारंभ की घोषणा की. कार्यक्रम का संचालन डॉ. सनोज शर्मा ने किया. इस अवसर पर शिक्षक सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, आशुतोष कुमार, पुतुल कुमारी, रोहित सिंह यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुष कुमार, छोटू कुमार और मन्नू कुमार ने सहयोग किया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन