ePaper

चार बदमाशों को पुिलस ने हथियार व लूट की रकम के साथ किया गिरफ्तार

Updated at : 06 Sep 2019 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
चार बदमाशों को पुिलस ने हथियार व लूट की रकम के साथ किया गिरफ्तार

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लूट एवं छिनतई की घटना में नगर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.घटना में संलिप्त चार बदमाशों को पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं लूटी गयी रकम के साथ गिरफ्तार किया है. इस बाबत नगर थाना में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सदर एसडीपीओ […]

विज्ञापन

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लूट एवं छिनतई की घटना में नगर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.घटना में संलिप्त चार बदमाशों को पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं लूटी गयी रकम के साथ गिरफ्तार किया है.

इस बाबत नगर थाना में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सदर एसडीपीओ राजन सिंहा ने बताया कि पिछले दिनों नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर में दो लूट एवं हरहर महादेव चौक पर दो छिनतई की घटनाओं को बदमाशों के द्वारा अंजाम दिया गया. घटना के बाद नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.
टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले दो बदमाशों को दो देसी कट्टा,दो कारतूस,चार मोबाइल के साथ ही लूट की एक लाख रुपये नकद बरामद किया. गिरफ्तार किये गये बदमाशों के निशानदेही पर दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गये बदमाशों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर ओपी निवासी हिमांशु वर्मा, नगर थाना क्षेत्र के पोखडि़या निवासी शक्ति कुमार,राहुल कुमार एवं खगडि़या जिले के शुभम कुमार के रूप में की गयी.
एसडीपीओ ने बताया कि हिमांशु कुमार एवं शुभम कुमार बाघा मोहल्ले में एक मुर्गा दुकान में काम करता है. उन्होंने बताया कि छिनतई की 46 हजार 500 रुपये शुभम कुमार एवं 53 हजार 500 रुपये राहुल कुमार के पास से बरामद की गयी. गिरफ्तारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार, कामेश्वर सिंह, सिपाही निलेश कुमार चांद एवं पिंटू कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन