बेगूसराय स्टेशन पर चला सघन टिकट जांच अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : सोनपुर रेल मंडल के डीसीआइ ��वं मुजफ्फरपुर रेल के सीसीआइ के नेतृत्व में सोमवार को बेगूसराय रेलवे स्टेशन के साथ ही ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. करीब 25 टिकट निरीक्षक ने बेगूसराय स्टेशन पर टिकट जांच अभियान चलाया. इस संबंध में सोनपुर मंडल के डीसीआइ गंगा सागर मंडल ने बताया […]
विज्ञापन
बेगूसराय : सोनपुर रेल मंडल के डीसीआइ एवं मुजफ्फरपुर रेल के सीसीआइ के नेतृत्व में सोमवार को बेगूसराय रेलवे स्टेशन के साथ ही ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. करीब 25 टिकट निरीक्षक ने बेगूसराय स्टेशन पर टिकट जांच अभियान चलाया.
इस संबंध में सोनपुर मंडल के डीसीआइ गंगा सागर मंडल ने बताया कि सोनपुर मंडल के निर्देश पर स्टेशन के साथ ही ट्रेनों में टिकट जांच अभियान चलाया जाये. इसके बाद मुजफ्फरपुर एवं सोनपुर के टिकट निरीक्षक के साथ जांच अभियान चलाया गया.
उन्होंने बताया कि इस टीम में मुजफ्फरपुर के सीसीआइ धनंजय कुमार भी शामिल हैं. स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान शुरू होते बगैर टिकट लिए रेलयात्रियों में हड़कंप मच गया. टिकट निरीक्षक ने प्लेटफाॅर्म पर बैठे हर यात्रियों से टिकट की मांग की. इसके साथ ही अप अवध असम ट्रेन के पैंट्रीकार की भी जांच की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










