डॉक्टर पर हमले की निंदा, आज प्रतिकार दिवस

बेगूसराय : पश्चिम बंगाल में चिकित्सक पर हमले की जिले के चिकित्सकों ने तीखी निंदा की है.आइएमए राष्ट्रीय मुख्यालय नयी दिल्ली के निर्देशानुसार समूचे देश में सभी चिकित्सक शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले दिनों इलाजरत एक वृद्ध मरीज की मृत्यु के बाद इनके परजिनाें और अन्य असामाजिक तत्वों की […]
बेगूसराय : पश्चिम बंगाल में चिकित्सक पर हमले की जिले के चिकित्सकों ने तीखी निंदा की है.आइएमए राष्ट्रीय मुख्यालय नयी दिल्ली के निर्देशानुसार समूचे देश में सभी चिकित्सक शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले दिनों इलाजरत एक वृद्ध मरीज की मृत्यु के बाद इनके परजिनाें और अन्य असामाजिक तत्वों की भीड़ के द्वारा हिंसा करने के खिलाफ चिकित्सक पूरे देश में प्रतिकार दिवस मनायेंगे.
एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर डॉ परिमह मुखर्जी पर असामाजिक तत्वों ने कातिलाना हमला कर हिंसा और तोड़ फोड़ की, जिसमें डॉ परिमह मुखर्जी गंभीर रूप से घायल होकर जीवन संकट से वे जुझ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




