ePaper

दो दिनों में डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी तैयार करें

Updated at : 08 May 2019 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों में डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी तैयार करें

सीएस ने डॉक्टरों की शिकायत पर किया पीएचसी का निरीक्षण एक सप्ताह के अंदर सभी शिकायतों को दूर करने का दिया आश्वासन बलिया : विगत 20 माह से प्रभार में चल रहे बलिया पीएचसी की बार-बार शिकायत पर मंगलवार को जिले के सिविल सर्जन डॉ बृजनंदन शर्मा ने अस्पताल में चल रही कुव्यवस्था की जांच […]

विज्ञापन
  • सीएस ने डॉक्टरों की शिकायत पर किया पीएचसी का निरीक्षण
  • एक सप्ताह के अंदर सभी शिकायतों को दूर करने का दिया आश्वासन
बलिया : विगत 20 माह से प्रभार में चल रहे बलिया पीएचसी की बार-बार शिकायत पर मंगलवार को जिले के सिविल सर्जन डॉ बृजनंदन शर्मा ने अस्पताल में चल रही कुव्यवस्था की जांच की. करीब एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी केके यादव, डॉ संजय कुमार, डॉ कुमार राकेश रौशन, डॉ राहुल कुमार, अस्पताल प्रबंधक शाह जिया उर रहमान आदि के साथ बैठक कर अस्पताल को सुचारू रूप से चलाएं जाने का निर्देश प्रभारी को दिया.
ज्ञात हो कि विगत माह अस्पताल के चिकित्सक संजय कुमार एवं कुमार राकेश रोशन के द्वारा सीएस सहित आला अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा रोस्टर के हिसाब से चिकित्सकों से ड्यूटी नहीं लिये जाने की शिकायत की थी. जिस शिकायत पर उन्होंने अस्पताल की जांच की. जांच के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आगामी दो दिनों में अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मियों की रोस्टर ड्यूटी सार्वजनिक कर दी जायेगी.
वहीं 15 दिनों में अस्पताल की सारी व्यवस्था को सुधार लेने का आश्वासन दिया. साथ ही इमरजेंसी मरीजों के लिए बनाये गये ड्रेसिंग रूम में एक्सपायरी दवा का इस्तेमाल किये जाने के सवाल पर उन्होंने उस दवा को मंगा कर देखा. जिस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जमकर फटकार लगाते हुए एसी दवाओं का इस्तेमाल में नहीं करने की सख्त हिदायत दी.
वहीं प्रसव कराने आयी महिलाओं से दवा के नाम पर कर्मियों के द्वारा आर्थिक दोहन करने का भी मामला सिविल सर्जन के समक्ष रखा गया. जिस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया कि अगर इस तरह की शिकायत मिलती है तो कर्मी एवं प्रभारी दोनों कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
वहीं एएनएम द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के ऊपर आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना के आरोप पर उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जायेगी. दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं निरीक्षण के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष दयानंद सिंह के द्वारा सिविल सर्जन से भाड़े के प्रभारी हटाने की बात कहने पर वह भड़क उठे. जिस पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने आगामी एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था नहीं सुधरने पर भूख हड़ताल करने की भी धमकी दी.
जांच करने पहुंचे सिविल सर्जन के द्वारा सिर्फ रोस्टर ड्यूटी पर ही एक घंटे मंथन कर अस्पताल के अन्य समस्याओं को नजरअंदाज किये जाने से लोगों में असंतोष फैल गया. इस भीषण गर्मी में अस्पताल में स्वच्छ पेयजल नहीं होने के कारण इसकी व्यवस्था की मांग मरीजों के द्वारा किये जाने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अस्पताल में आ रो मशीन लगाने का निर्देश दिया.
जबकि पूर्व में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा मरीजों को स्वच्छ जल के लिए एक आरओ लगाया गया था जो लगाने के एक सप्ताह बाद ही वहां से हट गया. जिसका आज तक अता पता नहीं है. वहीं इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि वह आ रो खराब है जिसकी मरम्मत नहीं की गयी है.
क्या कहते हैं सीएस
अस्पताल में कुव्यवस्था की शिकायत एवं दो चिकित्सकों से 72-72 घंटे ड्यूटी लिये जाने की शिकायत की गयी थी. जिस पर निरीक्षण के दौरान कुव्यवस्था सामने आयी. जिसमें इलाज में एक्सपायरी दवा का इस्तेमाल, पीने का स्वच्छ पानी का अभाव, प्रसव कक्ष में मरीजों से रुपये लिये जाने सहित कई मामले सामने आए हैं. आगामी एक सप्ताह में सभी मामलों को सुधार लिया जायेगा. आने वाले दिनों में मरीजों द्वारा अगर इस तरह की शिकायत की गयी तो संबंधित कर्मियों एवं चिकित्सकों पर कार्रवाई की जायेगी.
डॉक्टर बृज नंदन शर्मा, ,सिविल सर्जन, बेगूसराय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन