ePaper

थ्रेशर की चिनगारी से लगी आग, गेहूं की फसल राख

Updated at : 23 Apr 2019 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
थ्रेशर की चिनगारी से लगी आग, गेहूं की फसल राख

चमथा : बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चमथा- 03 पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव में सोमवार की दोपहर खेतों में गेहूं की दौनी करने के क्रम में थ्रेसर से निकली चिनगारी से आग लगने से लगभग सवा तीन बीघा खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शशि भूषण सिंह बताया कि […]

विज्ञापन

चमथा : बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चमथा- 03 पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव में सोमवार की दोपहर खेतों में गेहूं की दौनी करने के क्रम में थ्रेसर से निकली चिनगारी से आग लगने से लगभग सवा तीन बीघा खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शशि भूषण सिंह बताया कि गोपालपुर गांव में सोमवार की दोपहर लालो राय की गेहूं की दौनी हो रही थी.

इसी क्रम में थ्रेसर से निकली चिनगारी से आग लगने से नंदू राय, रामनरेश राय, रामदेव राय के खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. इस घटना में रामाकांत राय एवं बैद्यनाथ राय के पूर्व में किये गये दौनी के पश्चात रखे गये भुसा जलकर राख हो गया.
घटना के बाद किसान रामदेव राय आग बुझाने के क्रम में आंशिक रूप से झुलस कर घायल हो गये. जिनका इलाज चमथा के निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. घटना की सूचना मुखिया शिंपू कुमारी ने अंचल अधिकारी को देकर संबंधित किसानों को सरकार से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.
इस संबंध में अंचल अधिकारी सूरजकांत ने बताया कि घटनास्थल पर संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी को भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही सभी पीडि़तों को विधि -सम्मत सहायता उपलब्ध करा दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन