ePaper

इस वजह से कोलकाता में वाम दलों की रैली में शामिल नहीं हो पायेंगे कन्हैया

Updated at : 03 Feb 2019 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
इस वजह से कोलकाता में वाम दलों की रैली में शामिल नहीं हो पायेंगे कन्हैया

कोलकाता : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार खराब स्वास्थ्य की वजह से रविवार को यहां ब्रिगेड परेड मैदान में वाम मोर्चा की होने जा रही रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे. उनके एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सीपीआई के छात्र प्रकोष्ठ के नेता कन्हैया […]

विज्ञापन

कोलकाता : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार खराब स्वास्थ्य की वजह से रविवार को यहां ब्रिगेड परेड मैदान में वाम मोर्चा की होने जा रही रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे. उनके एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सीपीआई के छात्र प्रकोष्ठ के नेता कन्हैया शनिवार दोपहर बाद से अपनी गर्दन में गंभीर अकड़न से पीड़ित हैं. बिहार के उनके गृहनगर बेगुसराय में एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया.

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘फिलहाल, कन्हैया कुमार घर पर हैं और एक फिजियोथेरेपिस्ट उनकी देखभाल कर रहा है. वह अपनी गर्दन को घुमा भी नहीं सकते. चिकित्सकों ने कुमार को आराम करने की सलाह दी है क्योंकि केवल दर्द निवारक गोलियां खाने से उनका दर्द दूर नहीं होगा.’ उन्होंने कहा, हालांकि, इसके बावजूद 32 वर्षीय कुमार रैली में भाग लेने के इच्छुक हैं. गौरतलब है कि माकपा के नेतृत्त्व में वाम मोर्चा राज्य से तृणमूल कांग्रेस की सरकार और केंद्र से भाजपा सरकार को हटाने के लिए पश्चिम बंगाल में यहां एक रैली का आयोजन करने जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन