बेगूसराय : अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर की हत्या, ग्रामीणों के रोकने पर दो लोगों को किया घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2018 10:42 AM

विज्ञापन

बेगूसराय : जिले के सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी राजापुर ढाला के बीच बुधवार की सुबह अपराधियों ने एक व्यक्ति की पहले सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, भागने के दौरान में बांध पर ग्रामीणों के द्वारा रोके जाने पर अपराधियों ने दो और लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है. घटनास्थल […]

विज्ञापन

बेगूसराय : जिले के सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी राजापुर ढाला के बीच बुधवार की सुबह अपराधियों ने एक व्यक्ति की पहले सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, भागने के दौरान में बांध पर ग्रामीणों के द्वारा रोके जाने पर अपराधियों ने दो और लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है. घटनास्थल पर सिंधौल ओपी थाना की पुलिस पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

दूसरी ओर, गोली लगने से घायल दोनों ग्रामीणों को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भेजा गया है. वहीं, अपराधी गोली चलाते हुए भाग निकले. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. मृतक के बारे में सिहमा गांव का निवासी होने की बातें ग्रामीण द्वारा बतायी जा रही हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन