दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा जख्मी

बछवाड़ा : सावन माह की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर गंगा जल लेने जा रहे एक नवयुवक कांवरिया की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी और एक घायल हो गया. थाना क्षेत्र के रसीदपुर सुल्तानावाहा के समीप एनएच 28 पर रविवार की देर रात समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंर्तगत भुईधारा गांव निवासी पवन […]
बछवाड़ा : सावन माह की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर गंगा जल लेने जा रहे एक नवयुवक कांवरिया की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी और एक घायल हो गया. थाना क्षेत्र के रसीदपुर सुल्तानावाहा के समीप एनएच 28 पर रविवार की देर रात समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंर्तगत भुईधारा गांव निवासी पवन शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार की मौत बस की चपेट में आने से हो गयी. वहीं मृतक का 26 वर्षीय चचेरा भाई सुधीर कुमार बुरी तरह से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोग एवं पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक का शव बछवाड़ा थाने की पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कांवरियों से भरी बस दलसिंहसराय की तरफ से देवघर जा रही थी. वहीं बाइक सवार समस्तीपुर से गंगा स्नान कर जल लेने के लिए अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से झमटिया धाम गंगा घाट आ रहा था. रसीदपुर के समीप बाइक सवार ने बस को ओवरटेक किया और अचानक से आगे में कांवरिये के आ जाने से ब्रेक लगा कर बस के आगे गिर गया. बसचालक जब तक कुछ समझ पाता और ब्रेक लगा सकता तब तक बस का पिछला टायर युवक के सर पर चढ़ गया. वहीं बाइक सवार अन्य व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया. बस की चपेट में आने से एक कांवरिया की मौके पर ही मौत हो गयी.
जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया एवं जख्मी कांवरिया को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में कर लिया. घटना के बाद बस का चालक समेत अन्य कांवरिये बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










