पटना : उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ता की हत्या पर जताया आक्रोश

Updated at : 14 Aug 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ता की हत्या पर जताया आक्रोश

पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जंदाहा प्रखंड प्रमुख व रालोसपा नेता मनीष सहनी की हत्या पर दुख जताया है. उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ट्वीट किया है. ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कितनी लाशों के बाद […]

विज्ञापन
पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जंदाहा प्रखंड प्रमुख व रालोसपा नेता मनीष सहनी की हत्या पर दुख जताया है.
उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ट्वीट किया है. ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कितनी लाशों के बाद होश में आयेगा शासन. सोमवार को दोपहर में नवनिर्वाचित जंदाहा प्रखंड प्रमुख व रालोसपा नेता मनीष सहनी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. रालोसपा के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी भोला शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच कर जंदाहा जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन