बेगूसराय/तेघड़ा : बेगूसराय सदर प्रखंड के एसएच 55 पर रजौड़ा चौक के पास वाम दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. मौके पर भाकपा नेता कमली महतो, पूर्व मुखिया शंकर शर्मा, एआईएसएफ के अमीन हमजा, रूपक कुमार,रामाशीष राय, मुखी भगत समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.वहीं दूसरी ओर शहर के ट्रैफिक चौक पर युवा राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया.इस अवसर पर जय भीम एकता परिषद के कार्यकर्ता भी शामिल थे. दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक चौक के निकट एनएच 31 पर धरना दिया. इस अवसर पर शिवजी महतो,भरत पटेल, कैलाश यादव, रामाशीश शर्मा, कुमार सानू, संतोष पासवान, रवि पासवान, मो इकबाल, गौतम दास, नंदलाल पासवान,बबलू यादव,अनिल पासवान आदि मौजूद थे.
तेघड़ा प्रतिनिधि के अनुसार वामपंथियों द्वारा आहूत बिहार बंद में एनएच 28 चौक पर धरना एवं सड़क जाम कर मुजफ्फपुर बालिका गृहकांड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मुजफ्फरपुर बालिका गृह में जो शर्मनाक कार्य हुआ है. इसकी निंदा सीपीआई ,राजद, कांग्रेस कार्यकर्ता करती है. इस दौरान दिनेश सिंह, जुलुम सिंह, प्रदीप राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुंवर, जिला पार्षद जनार्दन यादव, कामदेव यादव, भूषण सिंह आदि मौजूद थे.
बीहट/बरौनी नगर प्रतिनिधि के अनुसार : वामदलों के आह्वान और राजद सहित अन्य दलों के समर्थन पर गुरुवार को बिहार बंद को लेकर चक्का जाम किया. जीरोमाइल, बीहट सहित अन्य जगहों पर बंद के दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप रही.वहीं बरौनी थर्मल शक्र चौक के समीप बरौनी प्रखंड राजद उपाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर एनएच-31 को जाम कर दिया. हालांकि नागपंचमी पर्व और कांवरियों के अनुनय-विनय पर प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे बाद अपना बंद वापस लेकर सड़क जाम समाप्त कर दिया. इस मौके पर अधिवक्ता शशिभूषण यादव,अभय कुमार, दिनकर यादव, चंद्रिका यादव, कमलदेव यादव, विकास यादव सहित अन्य मौजूद थे.
मंझौल/चेरियाबरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार : बिहार बंंद को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय गेट के सामने एस एच 55 पर धरना देकर आवागमन बाधित कर दिया.वहीं मंझौल सतियारा चौक पर भाकपा अनुमंडल प्रभारी राम पदार्थ सिंह के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया.
मंसूरचक प्रतिनिधि के अनुसार मुजफ्फरपुर रेपकांड के खिलाफ राजद,सीपीआई, सीपीएम ने मंसूरचक-बछवाड़ा,पिपरा-मालती,समसा-मकदमपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया.सड़क जाम रहने का खामियाजा आम यात्रियों के साथ लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा .सभा को राजद के प्रखंड अध्यक्ष नसीम अख्तर,उपाध्यक्ष रवि नंदन सिंह,सीपीएम के अंचल मंत्री उमेश सिंह,बैद्यनाथ महतो, सीपीआई के अंचल मंत्री रामाधार ईश्वर,सत्यनारायण महतो,राजद के नेता जनार्दन पोद्दार सहित अन्य ने संबोधित किया.
बछवाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार राजद और वामपंथी दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बछवाड़ा के झमटिया ढाला चौक के समीप एनएच 28 को जाम कर धरना -प्रदर्शन किया. केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरना -प्रदर्शन को राजद के प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव सहनी सीपीआई के अंचल मंत्री भूषण सिंह, सीपीएम नेता जगदीश पोद्दार, राजद के जिला सचिव अरुण यादव, राजद युवा अध्यक्ष सुनील यादव,बलराम साहनी आदि ने संबोधित किया. भगवानपुर प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के आगे पीडब्लूडी पथ को मुजफ्फरपुर कांड के विरोध में भाकपा के अंचल मंत्री रामचंद्र पासवान एवं माकपा के नेता राजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में जाम कर दिया. धरना स्थल पर अंचलमंत्री रामचंद्र पासवान एवं राजीव कुमार चौधरी सहित उप अंचल मंत्री कॉ अशोक राय, राजेश झा, नरेश ठाकुर, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
बलिया प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस, राजद एवं वामदलों के कार्यकर्ताओं ने बलिया बाजार को बंद कराते हुए बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एनएच 31 पर घंटों आवागमन को ठप कर दिया. जिससे एनएच 31 से गुजरने वाले राहगीरों को घंटों फजीहत झेलनी पड़ी. बंद के दौरान कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह, नगर अध्यक्ष हारूण रशीद, पूर्व प्रत्याशी रविंद्र कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव, नगर अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद रस्तोगी, मो जमाल, भाकपा माले नेता इंद्रदेव राम, माकपा नेता जयप्रकाश यादव, सनोज-सरोज आदि ने कहा कि राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है.