रक्तदान महादान' का संदेश, तेघड़ा में 33 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, सम्मानित भी किए गए

Author Niraj Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
वत्स सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 33 लोगों ने किया रक्तदान, रक्तवीरों को किया सम्मानित

रक्तदाताओं को सम्मानित करते वत्स सेवा समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network

तेघड़ा में वत्स सेवा समिति ने एक मिनी रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 33 युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस आयोजन ने समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया और जरूरतमंदों के लिए जीवनदान साबित हुआ.

विज्ञापन

Begusarai News : तेघड़ा में रविवार को वत्स सेवा समिति के तत्वावधान में मिनी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन समिति के सचिव रजनीश कुमार, साहिल शांडिल्य, मधुकर कुमार एवं कमलेश सुल्तानिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में 33 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया.

चिकित्सकीय जांच के बाद हुआ रक्त संग्रह

रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया.

रक्तवीरों का किया गया सम्मान

समिति के सक्रिय सदस्य कमलेश सुल्तानिया ने सभी रक्तदाताओं को स्कूल बैग, छाता एवं चाबी रिंग भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए. समय पर उपलब्ध रक्त किसी मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है.

समाज सेवा के कई कार्यों में सक्रिय है समिति

कमलेश सुल्तानिया ने बताया कि वत्स सेवा समिति रक्तदान के अलावा गरीबों के बीच कंबल वितरण, जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है.

रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है. अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके. शिविर को सफल बनाने में कृष्ण वत्स, रंजीत कुंवर, मनीष वत्स सहित समिति के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन