बेगूसराय: बारिश में भींगते रहे बच्चे, स्कूल के मेन गेट पर लटका रहा ताला, जानिए पूरा मामला

Author Niraj Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

विद्यालय में लटका रहा ताला बारिश में भींगते बच्चे | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के मध्य विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई. बारिश में बच्चे गेट पर खड़े रहे, जबकि गेट पर ताला लगा हुआ था. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद खुला गेट.

विज्ञापन

Begusarai News : बरौनी प्रखंड के शोकहारा स्थित मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार सुबह विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आई. विद्यालय का मुख्य गेट सुबह करीब 9:15 बजे तक बंद रहा, जिसके कारण दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बारिश में बाहर खड़े होकर भीगते रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद खुला गेट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय लोग जब विद्यालय के सामने से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि बच्चे बारिश में भीग रहे हैं और मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है. इसके बाद लोगों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार से संपर्क किया. सूचना मिलने के बाद करीब सुबह 9:15 बजे मुख्य गेट खोला गया, तब जाकर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश मिल सका.

प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि जब विद्यालय में रात्रि प्रहरी और सफाईकर्मी की व्यवस्था है, तो बच्चों के आने से पहले मुख्य द्वार क्यों नहीं खोला गया. उनका कहना है कि बारिश में भीगने से यदि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी. लोगों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक की मनमानी चरम पर है.

पहले भी विवादों में रहा है विद्यालय स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ माह पूर्व भी इसी विद्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बच्चों से अवैध वसूली का आरोप लगा था. उस समय प्रधानाध्यापक ने तर्क दिया था कि बच्चे पंखे और बेंच तोड़ देते हैं, इसलिए राशि ली जाती है. इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण भी मांगा था.

जांच के बाद होगी कार्रवाई : बीईओ इस संबंध में तेघड़ा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने कहा कि मामला गंभीर है. पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन