बेगूसराय: बूढ़ी गंडक तटबंध पर जंगल कटाई में गड़बड़ी का आरोप, बगरस स्लुईस गेट से कमलपुर बांध तक काम पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

तटबंध की तस्वीर

नावकोठी प्रखंड में बूढ़ी गंडक के तटबंध पर चल रहे जंगल कटाई कार्य में अनियमितता का आरोप लगा है. स्थानीय वार्ड सदस्य ने उच्च अधिकारियों से तत्काल स्थल जांच और कार्रवाई की मांग की है, जिसमें भुगतान और वास्तविक कार्य का मिलान शामिल है.

विज्ञापन

Begusarai river embankment: नावकोठी प्रखंड के बगरस स्लुईस गेट से कमलपुर बांध तक बूढ़ी गंडक के तटबंध पर कराये जा रहे जंगल कटाई कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया गया है. नावकोठी के वार्ड सदस्य सलमान खान ने इस संबंध में बाढ़ नियंत्रण एवं जल संसाधन विभाग, समस्तीपुर के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर मामले की शीघ्र स्थल जांच कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई जगह जंगल कटाई नहीं के बराबर होने का आरोप

वार्ड सदस्य ने अपने पत्र में कहा है कि बूढ़ी गंडक के तटबंध पर जंगल कटाई का कार्य कराया जाना है. विशेष रूप से किलोमीटर 27.00 स्थित बगरस स्लुईस गेट से किलोमीटर 35.00 कमलपुर बांध से आगे तक कई स्थानों पर जंगल कटाई का काम बहुत कम अथवा नहीं के बराबर दिखाई दे रहा है.

उन्होंने बताया कि बगरस स्लुईस गेट से समसा, तुर्किया, मनेरपुर, सिसौनी, हसनपुर बागर, नावकोठी, छतौना और कमलपुर तक तटबंध के रीवर साइड एवं विलेज साइड में निर्धारित मानक और प्राक्कलन के अनुरूप जंगल कटाई नहीं होने का आरोप है.

प्रथम भुगतान किये जाने की भी दी जानकारी

वार्ड सदस्य के अनुसार, संबंधित संवेदक को जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त के प्रथम सप्ताह के बीच प्रथम भुगतान किये जाने की जानकारी मिली है. ऐसे में उन्होंने स्थल पर हुए वास्तविक कार्य और अभिलेखों में दर्ज कार्य की मात्रा का मिलान कराने की मांग की है.

मेजरमेंट बुक और बिल से हो कार्य का मिलान

सलमान खान ने मुख्य अभियंता से मांग की है कि मामले की शीघ्र स्थल जांच करायी जाये. स्थल पर हुए वास्तविक कार्य की मात्रा की तुलना मेजरमेंट बुक, बिल और भुगतान अभिलेखों से करायी जाये. यदि स्थल पर कार्य कम और अभिलेखों में अधिक पाया जाता है, तो संबंधित लोगों की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाये.

उन्होंने जांच के दौरान स्थल निरीक्षण की फोटो और वीडियोग्राफी कराने तथा जांच प्रतिवेदन की एक प्रति उपलब्ध कराने की भी मांग की है.

बेगूसराय BMP-8 में ड्यूटी के दौरान सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन