बेगूसराय BMP-8 में ड्यूटी के दौरान सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल बेगूसराय में मृतक जवान के परिजन और सिपाही

बेगूसराय बीएमपी-8 में तैनात सिपाही अमित कुमार की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम।

विज्ञापन

बेगूसराय स्थित बीएमपी-8 में ड्यूटी के दौरान सोमवार को एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें हार्ट अटैक आने की जानकारी मिलते ही साथी जवान आनन-फानन में सरकारी वाहन से इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई. मृतक सिपाही की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अमित कुमार वर्ष 2006 बैच में सिपाही के पद पर बहाल हुए थे. वह मूल रूप से शेखपुरा जिले के गब्बई गांव के रहने वाले थे और स्व. रामचंद्र सिंह के पुत्र थे. लंबे समय से पुलिस सेवा में रहते हुए वह बीएमपी-8 में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे.

ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान अमित कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई. साथी जवानों को जब उनके हार्ट अटैक आने की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की. जवान उन्हें सरकारी वाहन से अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही अमित कुमार ने दम तोड़ दिया.

अचानक हुई इस घटना से बीएमपी-8 परिसर में साथी जवानों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और बीएमपी-8 के साथी जवान बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे.

पोस्टमार्टम के बाद दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर

बेगूसराय सदर अस्पताल में मृतक जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को बीएमपी-8 लाया जाएगा. यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

परिवार में पसरा मातम

अमित कुमार की अचानक मौत की खबर से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के बड़े भाई बबलू कुमार सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बेगूसराय में ही अपना घर बनाकर रह रहे हैं.

अमित कुमार की अचानक मौत से परिवार और परिचितों के बीच मातम का माहौल है. वहीं, साथी जवान भी अपने सहकर्मी की मौत से काफी मर्माहत हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन